scriptत्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं, शत प्रतिशत बनेगी भाजपा की सरकार : रमन | CG Election: 100 percent BJP government will be formed says CM Raman | Patrika News
रायपुर

त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं, शत प्रतिशत बनेगी भाजपा की सरकार : रमन

डॉ. रमन सिंह ने रविवार को कहा सत्ता के 15 वर्षों के आखिरी दो दिनों में भगवान महावीर को याद करना ही बेहतर है

रायपुरDec 10, 2018 / 08:22 am

Deepak Sahu

Raman singh

त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं, शत प्रतिशत बनेगी भाजपा की सरकार : रमन

रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को कहा सत्ता के 15 वर्षों के आखिरी दो दिनों में भगवान महावीर को याद करना ही बेहतर है। मुख्यमंत्री ने यह बात जैनम मानस भवन का लोकार्पण करते हुए कही। उनका कहना था, 15 साल के आखिरी दो दिनों में यह अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा, इसमें महावीर स्वामी का आशीर्वाद है।
बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है। उन्हें शत प्रतिशत भरोसा है कि यहां फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा, भाजपा को सरकार बनाने के लिए किसी के सहयोग अथवा समर्थन की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि भाजपा को उनके विधायकों पर भरोसा है। जीत के बाद विधायकोंं को कहीं बाहर नहीं ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा, उनके विधायक चट्टान की तरह हैं। कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की अधिकारियों को दी गई चेतावनी को मुख्यमंत्री ने छोटी सोच बताया। उनका कहना था, छोटी सोच वाले कभी बड़ा काम नहीं कर सकते।
वहीं दिल्ली से लौटीं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय ने भी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की जीत का दावा किया।

बगैर मदद के बनेगी कांग्रेस सरकार
इधर, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया रविवार शाम रायपुर पहुंचे। पुनिया ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। ऐसा ही मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी होने जा रहा है। पुनिया ने कहा कांग्रेस को यहां सरकार बनाने के लिए किसी की भी मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसानों ने धान बेचने से मना कर दिया। नौजवानों ने भी कांग्रेस को चुना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो