scriptभाजपा मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत | cg news | Patrika News
रायपुर

भाजपा मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत

दुलेश्वर सेन को जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

रायपुरSep 21, 2020 / 04:17 pm

Gulal Verma

भाजपा मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत

भाजपा मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत

बलौदाबाजार। भाजपा के बलौदा बाजार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुलेश्वर सेन की शनिवार रात कोरोना संक्रमण के बाद मौत हो गई। वे दो-तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी स्थिति बिगडऩे पर चिकित्सकों ने रायपुर रेफर किया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बीते दिनों बिलाईगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष युसूफ खान की भी कोरोना संक्रमण के बाद मौत हो चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत भरसेला (बड़ा) के सरपंच दुलेश्वर सेन (48) का निधन कोरोना संक्रमित होने के कारण शनिवार को रायपुर एम्स में हो गया। वे पूर्व जिला सदस्य भगवंंतीन सेन के पति, गिरिश, मनीष, गौरव सेन के पिता थे। उनके निधन पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधनसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता व भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, योगेश चन्द्राकर, विपिन बिहारी वर्मा, सुरेंद्र टिकरिहा, डॉ. अजय राव, जनपद अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. कुशल वर्मा, धनेश्वरी मनोज यादव, टेसुलाल धुरंधर, विजय केशरवानी, लखेपाल जयसवाल, अनिल गुप्ता, नंद कुमार साहू, अशोक जैन, राकेश तिवारी, सुभाष जालान, आनंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Home / Raipur / भाजपा मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो