scriptगीता चलेगी अब अपने पैरो पर | cg news | Patrika News
रायपुर

गीता चलेगी अब अपने पैरो पर

समाज कल्याण मंत्री ने गीता को प्रदान किया कृत्रिम पैर

रायपुरJun 15, 2021 / 03:56 pm

Gulal Verma

गीता चलेगी अब अपने पैरो पर

गीता चलेगी अब अपने पैरो पर

गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छिंदौली के कमारपारा में रहने वाली 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी गीता नागेश अब अपने पैरों पर चलेगी। सोमवार को प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिय़ा ने अपने रायपुर स्थित निवास पर बालिका कुमारी गीता नागेश को कृत्रिम अंग (दोनों पैर) प्रदान किया। मंत्री भेंडिय़ा ने बालिका गीता से मिलकर उसका हालचाल जाना और उसे उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संचालक पी. दयानंद भी उपस्थित थे।
विगत 7 जून को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग कुमारी गीता से वर्चुअल वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बात कर उनकी इच्छा के अनुरूप बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकिल समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया था। इस दौरान गीता को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने की बाते भी कही गई थी। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक नरेन्द्र देवांगन ने बताया कि आज समाज कल्याण मंत्री द्वारा गीता को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराई गई है। अब गीता अपने पैर के सहारे चलने लगेगी। ज्ञातव्य है कि गीता के दोनों पैरों में पंजा नहीं होने के कारण वे गिलास लगाकर चलती थी। जिससे उसे बहुत तकलीफ होती थी। अब गीता को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकिल और कृत्रिम पैर मिलने से उनकी तकलीफे दूर हुई है। इसके लिए गीता के पिता देवीसिंग नागेश ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो