scriptजिले के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार | cg news | Patrika News
रायपुर

जिले के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

राज्यपाल व मुख्यमंत्री की ओर से कलेक्टर ने किया सम्मान

रायपुरJul 23, 2021 / 03:22 pm

Gulal Verma

जिले के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिले के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

बलौदाबाजार/सेल। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दो शिक्षक जगन्नाथ प्रसाद देवांगन व कार्तिकेश्वर सिंह को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2020 से नवाजा गया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम समारोह में दोनों शिक्षकों के सम्मान की घोषणा की। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने संयुक्त जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में दोंनो शिक्षकों को शाल, श्रीफल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 21 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. फरिहा आलम सिद्की, जिला शिक्षा अधिकारी सी. एस. ध्रुव सहित दोनों शिक्षकों के परिजन भी उपस्थित रहें। कलेक्टर ने दोंनो शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह से शिक्षण कार्य करतें रहने कहा। आप जैसे शिक्षकों को देखकर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलता है।
राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने बच्चों को करते हैं प्रेरित
जगन्नाथ प्रसाद देवांगन कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कटगी के निवासी हंै। वह वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला खैरा में प्रधानपाठक के रूप में पदस्थ है। देवांगन पालकों से सतत संपर्क कर नि:शुल्क पुस्तक, गणवेश, मध्याह्न भोजन, गुणवर्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी देकर दर्ज संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाला के भौतिक विकास के लिए सजग रहते हैं। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हंै। शिक्षण को रोचक बनाने के लिए नवाचार करते। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षा लगाकर उनका मार्गदर्शन करते हैं। नि:सहाय छात्रों को पेन,कापी देकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। पौधरोपण के प्रति सजग होने के कारण विद्यालय हरा-भरा हो गया है। अपने श्रेष्ठ कार्यो के कारण देवांगन को पूर्व में श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, 2013 में बालिका शिक्षा के लिए सम्मान, सत्र 2017-18 में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ वह कोरोनाकाल मे निरंतर 20 जुलाई 2020 से ऑनलाइन व मोहल्ला क्लास का सतत रूप से संचालन कर रहें है
शिक्षा व पर्यावरण के प्रति प्रेम जागृत करने किया नवाचार
कीर्तिकेश्वर सिंह बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव के निवासी है। वे वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला जेवराडीह में प्रधानपाठक के रूप में पदस्थ हैं। शिक्षा व पर्यावरण के प्रति प्रेम जागृत करने नवाचार के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने स्कूल में किचन गार्डन से सब्जी का उत्पादन, शालेय गतिविधियों में इनकी सक्रिय सहभागिता, समय-समय पर पालक-बालक सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस, विश्व हाथ धुलाई दिवस, संविधान दिवस का आयोजन कर इनके महत्व से विद्यार्थियों को परिचित कराते हैं। स्कूल चलो अभियान में प्रेरित स्लोगनों के द्वारा बच्चों को शाला भेजने के लिए पालकों को प्रेरित किया है। शिक्षण गतिविधियों को रोचक बनाने के लिए सदैव प्रयत्यशील रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सन् 2016 में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विज्ञान अध्ययन को रुचिकर बनाने हेतु सरल प्रयोगों का प्रयोग इनके द्वारा किया जाता है।

Home / Raipur / जिले के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो