scriptसैलानियों की सुरक्षा व जानकारी के लिए टूरिस्ट पुलिस आज से | cg news | Patrika News
रायपुर

सैलानियों की सुरक्षा व जानकारी के लिए टूरिस्ट पुलिस आज से

पुलिस अधीक्षक की नई पहल

रायपुरJul 31, 2021 / 08:39 am

Gulal Verma

सैलानियों की सुरक्षा व जानकारी के लिए टूरिस्ट पुलिस आज से

सैलानियों की सुरक्षा व जानकारी के लिए टूरिस्ट पुलिस आज से

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर की नई पहल पर टूरिस्ट पुलिस का शुभारंभ 31 जुलाई को किया जाएगा। गरियाबंद जिले के अधिकांश क्षेत्र पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग पर्यटन के लिए आते हंै। पर्यटन के दौरान कई प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है। घटना पूर्व बचाव के लिए टूरिस्ट पुलिस का शुभारंभ गरियाबंद पुलिस द्वारा किया जाएगा।
टूरिस्ट पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर जिले के पर्यटन स्थलों जैसे- जतमई मंदिर, घटारानी मंदिर, राजीव लोचन मंदिर, चिंगरापगार अन्य पर्यटन स्थलों में ड्यूटी लगाई जाएगी। टूरिस्ट पुलिस की अलग पहचान के लिए पीले रंग की टी शर्ट में टूरिस्ट पुलिस लिखा हुआ रहेगा। जिसके पास सुरक्षा व बचाव की दृष्टि से चिकित्सा किट, रस्सी, टार्च, छाता व अन्य सुरक्षा का सामान उपलब्ध रहेगा। जिससे जनसामान्य को तत्काल मदद मिल सके। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटन स्थलों के सेल्फी जोन को बैरिकेड किया जाएगा। जिससे आमजन का सुरक्षा हो सके। जिले के पर्यटन स्थलों में टूरिस्ट सहायता केन्द्र खोला जाएगा। जहां संबंधित थानों से टूरिस्ट पुलिस तैनात किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल सहायता की जाएगी। अप्रिय घटना की सूचना संबंधित थाना प्रभारियों को दी जाएगी। जहां थाना प्रभारी स्वयं पहुंच कर समस्या का समाधान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो