script40 किलो गोमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार | cg news | Patrika News
रायपुर

40 किलो गोमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

भिनोदा का मामला

रायपुरAug 05, 2021 / 03:24 pm

Gulal Verma

40 किलो गोमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

40 किलो गोमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

सरसीवां। ग्राम भिनोदा में बुधवार को पुलिस ने बिक्री के लिए रखे 40 किलो गोमांस बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो टंगिया व दो खूरपा भी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी थी कि ग्राम ग्राम भिनोदा की सेतबाई खटखर अपने घर के परछी में गोमांस बेचने के लिए रखा है। इस पर थाना प्रभारी राजेश साहू सरसीवां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त घर में छापामार कर चार लोगों को गोमांस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम ईश्वर महिलाने (25) पिता गोपराम (वार्ड नंबर 16 सारंगढ़), सूरज बघेल (25) पिता विशेश्वर बघेल (पेंड्रावन), कीर्तन बघेल ( 24) पिता चेतराम बघेल (पेंड्रावन), सेत बाई खटकर (35) पति स्वर्गीय भोलेनाथ (भिनोदा) हैं। आरोपियों से बिक्री के लिए रखे अलग-अलग चार पैकेट में 10-10 किलो गोमांस (कुल 40 किलो) बरामद किया गया। साथ ही खून से सना दो टंगिया व दो खूरपा जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड लिया गया है।

Home / Raipur / 40 किलो गोमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो