scriptतेंदुए ने चीतल का किया शिकार | cg news | Patrika News
रायपुर

तेंदुए ने चीतल का किया शिकार

पोस्टमार्टम के बाद शव का किया गया दाहसंस्कार

रायपुरNov 24, 2021 / 04:41 pm

Gulal Verma

तेंदुए ने चीतल का किया शिकार

तेंदुए ने चीतल का किया शिकार

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैेनपुर से महज 9 किमी दूर मैनपुर परिक्षेत्र अंतर्गत मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग दबनई नाला के पास सडक़ किनारे तेंदुआ ने एक मादा चीतल का शिकार कर उसके आधे शरीर को खा गया है। उक्त घटना को वन विभाग द्वारा सोमवार रात्रि का बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे मादा चीतल के शव का पोस्टमार्टम कर वन विभाग द्वारा दाह-संस्कार किया गया है। वन विभाग के एसडीओ राजेन्द्र प्रसाद सोरी ने इस घटना की पुष्टि की है।
ज्ञात हो इन दिनों देहारगुड़ा, फरसरा, लूठापारा, छिन्दोला, लेड़़ीबहार के जंगल में तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। शाम होते ही तेंदुआ गांव केे नजदीक तक आ जाता है। तेंदुए पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मंगलवार को चीतल का आधा शव वन विभाग द्वारा बरामद किया गया है। दूसरी ओर मैनपुर से 12 किमी दूर नगरी मार्ग पर झरियाबाहरा फारेस्ट नाका के आसपास भी ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ को विचरण करते हुए देखा गया है, जिससे ग्रामीण दहशत के कारण जंगल क्षेत्र नहीं जा पा रहे हंै।

Home / Raipur / तेंदुए ने चीतल का किया शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो