scriptकाम्पलेक्स निर्माण को लेकर प्राचार्य कर रहे गुमराह : नपं अध्यक्ष | cg news | Patrika News
रायपुर

काम्पलेक्स निर्माण को लेकर प्राचार्य कर रहे गुमराह : नपं अध्यक्ष

विद्यार्थियों को ‘राजनीति’ में घसीटने से पालकों में नाराजगी

रायपुरNov 30, 2021 / 04:46 pm

Gulal Verma

काम्पलेक्स निर्माण को लेकर प्राचार्य कर रहे गुमराह : नपं अध्यक्ष

काम्पलेक्स निर्माण को लेकर प्राचार्य कर रहे गुमराह : नपं अध्यक्ष

भटगांव। नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमीत कौशिक, दिलहरण साहू एल्डरमैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर पंचायत के बहुत ही पुराने और ऐतिहासिक श्री प्रेम भवन प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव इन दिनों सुर्खियों में है। विद्यालय के प्राचार्य बी. एल. चंद्राकर द्वारा विद्यार्थियों का राजनीति में दुरुपयोग किया जा रहा है। काम्पलेक्स निर्माण को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाकर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर पंचायत भटगांव के द्वारा निर्मित कांप्लेक्स का मामला न्यायालय में विचाराधीन ह,ै लेकिन प्राचार्य के द्वारा जान बुझकर नगर के शांत वातावरण को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी कुछ लोगों को गुमराह करते हुए उच्च न्यायालय में इनके द्वारा यह कहते हुए याचिका दायर की गई थी कि जिस भूमि पर खेल मैदान व दुकानों का निर्माण किया जा रहा है वह भूमि तत्कालीन जमीदार के द्वारा दान में दी गई है। परंतु सीमांकन रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि उक्त भूमि शासकीय कब्जे में है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विद्यार्थियों के द्वारा रैली निकालकर नगर पंचायत द्वारा निर्मित काम्पलेक्स का विरोध किया गया था। प्राचार्य के कहने पर रैली निकाली गई, जिसके कारण पालकों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं, प्राचार्य द्वारा नवनिर्मित भवन नगर पंचायत के बिना अनुमतिव ं निर्दिष्ट नियमों का पालना करते हुए अवैध रूप से बनाया गया है, जिसके लिए नोटिस नगर पंचायत द्वारा जारी किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमीत कौशिक, दिलहरण साहू एल्डरमैन, रामानंद हिरवानी एल्डरमैन ने कहा विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए प्राचार्य को विद्यालय से हटाने और गबन के मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग प्रशासन
से की जा रही है।

स्टेडियम में काम्पलेक्स का निर्माण जायज तरीके से किया गया है। प्राचार्य बी.एल. चंद्राकर द्वारा काम्पलेक्स को लेकर विरोध करना शोभा नहीं देता। इस मामले में स्कूली बच्चों की रैली निकालकर प्रदर्शन करना अच्छी बात नहीं है।
– गुड़ा साहू, पार्षद

प्राचार्य बी.एल. चंद्राकर द्वारा विद्यार्थियों की रैली निकालकर स्कूल के गरिमा को बदनाम किया जा रहा है। अगर कोई भी समस्या है तो आकर परिषद में अपनी बात रखें। स्टेडियम में बनाए गए काम्पलेक्स का निर्माण संवैधानिक तरीके से किया गया है।
– लीलाधर वैष्णव, पार्षद
———-

Home / Raipur / काम्पलेक्स निर्माण को लेकर प्राचार्य कर रहे गुमराह : नपं अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो