scriptचंद्रयान-2: भारत के इस मिशन को एेतिहासिक बनाने वाले वैज्ञानिकों की टीम में शामिल हैं छत्तीसगढ़ के आदित्य | Chandrayaan 2: Chhattisgarh Aditya part of Scientist ISRO Mission Moon | Patrika News
रायपुर

चंद्रयान-2: भारत के इस मिशन को एेतिहासिक बनाने वाले वैज्ञानिकों की टीम में शामिल हैं छत्तीसगढ़ के आदित्य

– देश के एेतिहासिक मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास- छत्तीसगढ़ के आर आदित्य भी हैं चंद्रयान-2 मिशन की टीम का अहम हिस्सा- आदित्य भारत के एेतिहासिक मंगलयान मिशन (Mission Mangalyaan) का भी हिस्सा रह चुके हैं हिस्सा

रायपुरJul 23, 2019 / 12:29 pm

Akanksha Agrawal

chandrayaan 2

chandrayan

रायपुर. चांद पर इंसानों की बस्ती बसाने और दूसरे ग्रहों की खोज के लिए चांद पड़ाव बनाने का सपना साकार करने चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) ऐसिहासिक यात्रा पर चल पड़ा है। सोमवार दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से GSLV मार्क-3 एम-3 ने सटीक उड़ान भरी और 17 मिनट बाद चंद्रयान-2 को तय कक्षा में स्थापित कर दिया। इसके साथ ही मिशन का पड़ाव पार हो गया।

इस मिशन (Mission Moon) को सफल करने के पीछे देशभर के हजारों Seientist की कड़ी मेहनत है। जिन्होने रात दिन एक करके इस मिशन को सफल बनाया है। इन हजारों वैज्ञानिकों में से एक वैज्ञानिक छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के रहने वाले आर. आदित्य भी हैं।

R Aditya

आदित्य इस चंद्रयान-2 मिशन में कंट्रोल टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये उस टीम का हिस्सा है जो टीम चंद्रयान-2 के अंतरिक्ष पहुंचने के बाद से उसे नियंत्रित करेगी।

ISRO (Indian Space Research Organization) और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी थी। उन्होने लिखा, और फिर हमने इतिहास रच दिखाया.. कर दिखाया। चंद्रयान पर शोभित भारत का झंडा आज ही 22 जुलाई के दिन 1947 को संविधानकारी सभा के द्वारा स्वीकार किया गया था। इसरो की पूरी टीम को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई। अभी हमें और भी आगे जाना है।

Home / Raipur / चंद्रयान-2: भारत के इस मिशन को एेतिहासिक बनाने वाले वैज्ञानिकों की टीम में शामिल हैं छत्तीसगढ़ के आदित्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो