रायपुर

जसवंत सिंह के निधन पर भूपेश-रमन ने शोक व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे जसवंत सिंह
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने विलक्षण व्यक्तित्व का धनी बताया

रायपुरSep 27, 2020 / 10:59 pm

Anupam Rajvaidya

जसवंत सिंह के निधन पर भूपेश-रमन ने शोक व्यक्त किया

पीएम नरेन्द्र मोदी का कोरोना वायरस काल में वोकल फॉर लोकल प्रभावी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोकाकुल परिवारजनों को इस दुखद समय में सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पूर्व सीएम व बीजेपी उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक संदेश में कहा कि जसवंत सिंह ने विभिन्न भूमिकाओं में देश की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित किया। पार्टी की मजबूती के लिए भी उन्होंने अथक मेहनत की। देश में पैदा हुए मुश्किल हालात में वह सदैव मजबूती के साथ खड़े रहे।
ये भी पढ़ें…मोदी सरकार पर हमला, सीएम बोले- नोटबंदी देश के किसानों पर था आक्रमण
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जसवंत सिंह ने एक सैन्य अधिकारी व एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप देश को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। बता दें कि राजस्थान के कद्दावर नेता जसवंत सिंह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनका दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में 27 सितंबर को सुबह 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
ये भी पढ़ें…[typography_font:14pt;” >रायपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने संवेदना व्यक्त करते हुए जसवंत सिंह को विलक्षण व्यक्तित्व का धनी बताया।
ये भी पढ़ें…वादा था 21 दिन में कोरोना वायरस खत्म करने का, लेकिन…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.