
अमित शाह से भूपेश बघेल ने रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का आग्रह किया है। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने, बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोरोना जांच तुरंत कराएं, ठंड के मौसम में संक्रमण बढऩे की आशंका
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउन्ट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश तथा हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]कोरोना से 45 से 60 वर्ष के पुरुष रहें सावधान, 14 प्रतिशत मौत इसी आयुवर्ग में
गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आजीविका विकास, नक्सल क्षेत्रों में बैंकों, सड़कों, आधारभूत संरचनाओं के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की रायपुर में जल्द ही बैठक भी नियत की गई है।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...सीएम भूपेश बघेल बोले- मैं अर्नब गोस्वामी को पत्रकार ही नहीं मानता
Published on:
17 Nov 2020, 10:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.