इससे पहले मंत्री राजेश मूणत के कथित सेक्स सीडी जारी होने के बाद शनिवार को राज्य मंत्री परिषद की बैठक में भी यही मुद्दा छाया रहा। बैठक में सेक्स सीडी की चर्चा होती रही। आखिरकार सरकार को इस सेक्स सीडी की सीबीआई जांच का निर्णय लेना पड़ा। राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है।