scriptएग्जिट पोल के बाद कोई पहुंचा डॉक्टर के पास तो कोई आलाकमान के दर पर | Chhattisgarh Election: After Exit poll candidate go to temple | Patrika News
रायपुर

एग्जिट पोल के बाद कोई पहुंचा डॉक्टर के पास तो कोई आलाकमान के दर पर

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भी गहमागहमी कम नजर आई

रायपुरDec 09, 2018 / 08:52 am

Deepak Sahu

raman bhupesh

एग्जिट पोल के बाद कोई पहुंचा डॉक्टर के पास तो कोई आलाकमान के दर पर

रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को रोज की तरह सुबह 6.30 बजे उठे और सीएम हाउस में ही मार्निंग वॉक किया। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे शास्त्रीचौक स्थित एक निजी डेंटल क्लीनिक पहुंचे और अपने दांत की जांच करवाई। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया।

भूपेश आलाकमान को साधने पहुंचे दिल्ली
एक्जिट पोल के अनुमानों से उत्साहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल आलाकमान को साधने दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि भूपेश दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर भावी सरकार की संभावनाओं में खुद को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने की मंत्रणा
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भी गहमागहमी कम नजर आई। लेकिन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की महासचिवों के साथ होने वाली बैठक के कारण पार्टी के पदाधिकारियों की आवाजाही जरूर देखी गई। एग्जिट पोल के अनुमानों से अलग पार्टी पदाधिकारी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के प्रति आश्वस्त हैं। राजस्थान में जीत-हार के आंकड़ों को लेकर संशय जरूर नजर आ रहा था।

लेकिन निर्दलीयों की बढ़ रही संख्या से पदाधिकारियों को यह उम्मीद जगी है कि भाजपा की सरकार बन जाएगी। अमित शाह के मुख्यालय पहुंचने से पूर्व ही पार्टी संगठन महासचिव रामलाल, महासचिव अनिल जैन, भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह पहुंच चुके थे। उन्होंने आपस में पहले मंत्रणा की। बाद में अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में जहां पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई वहीं उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने अमित शाह के साथ अलग से मंत्रणा की। मिल रही जानकारी के मुताबिक पांडेय ने प्रदेश में 1 से 15 दिसंबर तक चल रही पदयात्रा के बारे में जहां शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया वहीं आगे के कार्यक्रमों के बारे में भी मंत्रणा की।
लोकसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा : बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए कौन-कौन से कार्यक्रम किए जाने हैं, इसको लेकर मंत्रणा हुई। पार्टी चुनावी राज्यों को छोड़ सभी राज्यों में लोकसभा की तैयारियों में जुटी है। इन राज्यों में भी पार्टी किन-किन कार्यक्रमों का आयोजन करेगी इस पर भी चर्चा हुई। 2019 की शुरूआत से ही कई कार्यक्रम होंगे।

Home / Raipur / एग्जिट पोल के बाद कोई पहुंचा डॉक्टर के पास तो कोई आलाकमान के दर पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो