25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूखा प्रभावित किसानों को सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए

अन्नदाता को राहत : राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत करेंगे मदद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसानों के हित में बड़ा ऐलान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 30 Aug 2021, 12:06 AM IST

सूखा प्रभावित किसानों को सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए

सूखा प्रभावित किसानों को सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए

रायपुर. मानसून ब्रेक की वजह से अन्नदाता किसानों के सामने विपदा आन खड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है।

भगवान कृष्ण की जीवन लीलाएं सिखाती है जीने की सही कला
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसान भाइयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो-कुटकी, अरहर की बुवाई की है। उन्होंने किसानों के हित में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपए की सहायता देगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का न्योता
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपए के मान से मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपए की मदद देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की है। इसके लिए पात्र व्यक्ति 1 सितंबर से पंजीयन करा सकता है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...बचपन का प्यार... सहदेव नया 'बादशाह', 4 करोड़ व्यू के साथ मचाई धूम