scriptरात के तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, इस तारीख से दिन में भी बढ़ जाएगी ठंड | Chhattisgarh: increase cold from drop in night temperature from | Patrika News
रायपुर

रात के तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, इस तारीख से दिन में भी बढ़ जाएगी ठंड

रात के तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है।

रायपुरNov 12, 2018 / 09:28 pm

चंदू निर्मलकर

Chhattisgrh weather

रात के तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, इस तारीख से दिन में भी बढ़ जाएगी ठंड

रायपुर. पिछले चार पांच दिनों से ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी में शाम होते ही ठंड बढऩे लगती है, जो सुबह आठ बजे तक हल्की ठंड रहती है। रात के तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है।
रायपुर में सोमवार को तापमान 15.9 डिग्री रहा, यानी रविवार की तुलना में तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट रही है। रविवार को रायपुर में रात का तापमान 16.4 डिग्री था। वहीं, दिन के तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है। तापमान 31.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान दुर्ग और पेंड्रारोड में 12.2 दर्ज किया गया। अंबिकापुर में भी रात का तापमान 12.5 डिग्री रहा। दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा, बाकी शहरों में दो से तीन डिग्री तक कम था।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिना में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसलिए रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। राजधानी में मंगलवार को आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 31.7- 15.9

माना- 31.5- 16.4
बिलासपुर- 30.6- 14.4

पेंड्रारोड- 29.7- 12.2
अंबिकापुर- 26.5- 12.5

जगदलपुर- 29.3- 13.2
दुर्ग- 31.8- 12.2

राजनांदगांव- 29.1- 14.8

Home / Raipur / रात के तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, इस तारीख से दिन में भी बढ़ जाएगी ठंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो