अगले महीने थी सेवानिवृतिरायपुर स्थित टिकरापारा निवासी मेलाराम कुर्रे जनवरी 2010 में सेवानिवृत होने वाला था। उसके परिवार वालों ने अवकाश लेने का अनुरोध किया था। लेकिन, मृतक ने चुनाव निपटाने के बाद आराम करने की बात कही थी। बताया जाता है कि मृतक कमांडर के 4 पुत्र और 1 पुत्री है। वह मूल रूप से ग्राम छछानपैरी अभनपुर के निवासी है। उसके पुत्र महन्द्र कुरे ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उसने अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होने परिवार वालों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही घर की तरफ ध्यान देने के लिए कहा था। इसके एक घंटे बाद सुबह 6 बजे मौत की खबर आ गई। [typography_font:18pt;” >रायपुर. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल चौथी बटालियन के जवान ने अपने कंपनी कमांडर की सोमवार को सुबह 6 बजे गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। उन्हें झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भेजा गया था। कंपनी कमांडर मेलाराम कुर्रे रायपुर के निवासी हैं। उनको 8वीं कंपनी के साथ झारखंड के लिए 20 नवंबर को रवाना किया गया था। इसमें जवान विक्रमराज बोड़ेन सूरजपुर निवासी भी शामिल था। बताया जाता है कि उसे शराब पीने की लत थी। इस बात को लेकर कंपनी के कमांडर ने कई बार समझाइश दी थी। सप्ताहभर पहले इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उनके शव पोष्टमार्टम के बाद सड़क मार्ग से उनके गृहग्राम रवाना कर दिया गया है। माना स्थित चौथी बटालियन के कमांडेट आरके साहू ने बताया कि घटना की जानकारी दोनों के परिवार वालों को दी गई है। मृतक को शव सड़क मार्ग से उनके घर भेजे जा रहे है। छछानपैरी में होगा अंतिम संस्कार मृतक कंपनी कंमाडर का मेलाराम का अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह ग्राम छछानपैरी में किया जाएगा। राज्य पुलिस और कंपनी के अधिकारियों शव को सीधे गृहग्राम भेजने का निर्देश दिया है।