scriptरातों में महिलाओं के सुरक्षित कदमों के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में पॉवर वॉक | Chhattisgarh : Power walk in Raipur for safe steps for women at night | Patrika News
रायपुर

रातों में महिलाओं के सुरक्षित कदमों के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में पॉवर वॉक

भारत का पहला पॉवर वॉक 1 मार्च को मरीन ड्राइव में
राष्ट्रीय महिला आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का आयोजन
महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ 1500 महिलाएं करेंगी पॉवर वॉक

रायपुरFeb 29, 2020 / 10:18 pm

Anupam Rajvaidya

cgnews

रातों में महिलाओं के सुरक्षित कदमों के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में पॉवर वॉक

रायपुर. रातों में महिलाओं के सुरक्षित कदमों के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पॉवर वॉक का आयोजन किया गया है। रायपुर के मरीन ड्राइव में 1 मार्च को शाम 7 बजे से रात 8 बजे के बीच 1500 महिलाएं पॉवर वॉक करेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित यह भारत का पहला पॉवर वॉक है।

50 सुरक्षा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में की आत्महत्या
महिलाओं की सुरक्षा
सार्वजनिक स्थानों पर रातों में महिलाओं की उपस्थिति को सामान्य बनाने तथा लोगों को सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अनिला भेंडिया की उपस्थिति में राजधानी के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में लगभग 1500 महिलाएं पॉवर वॉक करेंगी। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार 1 मार्च को देश में पहली बार हर राज्य मुख्यालय में महिलाओं का पॉवर वॉक आयोजित किया जाएगा।
टमाटर 15 दिनों तक रहते हैं ताजा, ये है देशी फ्रिज का कमाल
सामान्य महसूस कराना
पॉवर वॉक आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के अधिकारों का बिना शर्त, एक मौलिक अधिकार के रूप में समर्थन करना है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सम्मान और अपमान, सुरक्षित और असुरक्षित, उचित या अनुचित की रूढि़वादी विचारधारा को त्याग कर समाज की धारणा को बदलना और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की उपस्थिति को सामान्य महसूस कराना है। कार्यक्रम से समाज में व्यापक स्तर पर एक प्रगतिशील मानसिकता लाने के साथ-साथ पीडि़ताओं के आत्म-दोष की मानसिकता को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।
[typography_font:14pt;” >पीएम मोदी को डंडे मारने वाले राहुल गांधी के बयान का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया समर्थन

Home / Raipur / रातों में महिलाओं के सुरक्षित कदमों के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में पॉवर वॉक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो