scriptरायगढ़ की सीटों पर भी कांग्रेस की पकड़ मजबूत, बढ़ने लगी भाजपाइयों के दिल की धड़कने | Chhattisgarh Results: opinion of counting of votes in Raigarh seats | Patrika News
रायपुर

रायगढ़ की सीटों पर भी कांग्रेस की पकड़ मजबूत, बढ़ने लगी भाजपाइयों के दिल की धड़कने

इन रूझानों में रायगढ़ जिले के 5 में से 3 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा 1 सीट और बसपा 1 सीट पर है

रायपुरDec 11, 2018 / 12:23 pm

Deepak Sahu

Chhattisgarh Election result

रायगढ़ की सीटों पर भी कांग्रेस की पकड़ मजबूत, बढ़ने लगी भाजपाइयों के दिल की धड़कने

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतगणना का दुसरे रूझान सामने आ चूका है। इन रूझानों में रायगढ़ जिले के 5 में से 3 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा 1 सीट और बसपा 1 सीट पर है। छत्तीसगढ़ में अभी भी मतगणना जारी है जिसमें सीटों पर उतार चढ़ाव होने की संभावना भी है।
READ MORE : कांग्रेस की बढ़त पर बोले टीएस सिंहदेव – फैसला जल्द सबके सामने होगा

भाजपा के प्रत्याशी रोशनलाल अग्रवाल को पीछे कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक 3400 मतों से आगे चल रहें हैं। धरमजयगढ़ में कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया भाजपा की श्रीमती लीवान राठिया से 3000 मतों से आगे चल रहे हैं।
READ MORE ; बिलासपुर संभाग की सीटों पर ऐसा है मतगणना का रुझान, भाजपा को पीछे छोड़ कांग्रेस आगे

खरसिया से भाजपा के बहुचर्चित प्रत्याशी ओपी चौधरी को भी कांग्रेस के उमेश पटेल ने 390 मतों से पीछे किया हुआ है। लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी चक्रधर सिंह सिदार भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद राठिया से 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। सारंगढ़ में भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अरविन्द खटकर 2000 मतों से आगे चल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो