scriptछत्तीसगढ़ के सरगुजा से भाजपा को मिली पहली जीत, इन 8 सीटों पर बढ़त बरकरार | Chhattisgarh Sarguja election results 2019 BJP Congress Renuka Singh | Patrika News

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से भाजपा को मिली पहली जीत, इन 8 सीटों पर बढ़त बरकरार

locationरायपुरPublished: May 23, 2019 04:34:00 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सरगुजा संसदीय सीट (Chhattisgarh election results 2019) से जीत दर्ज कर ली है। यहां से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार खेलसाय सिंह को करीब 1 लाख 35 हजार वोटों के अंतर से हराया है।

election

BJP leader Sunil Bansal training class for counting agents of BJP

रायपुर. लोकसभा चुनाव की हो रही मतगणना में छत्तीसगढ़ का पहला परिणाम (Chhattisgarh election results 2019) भाजपा के पक्ष में आया है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र (Sarguja Lok Sabha Seat) से भाजपा उम्मीदवार रेणुका सिंह (Renuka Singh) ने जीत दर्ज की है। रेणुका सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार खेलसाय सिंह को 1 लाख 35 हजार वोटों से हराया है।
उधर, राज्य के अन्य लोकसभा सीटों (chhattisgarh lok sabha election 2019) की बात करें तो भाजपा 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आगे चल रही है।
दुर्ग के विजय बघेल 2 लाख 90 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी ढाई लाख वोटों ने बढ़त बनाए हुए हैं। सुनील सोनी के सामने कांग्रेस के प्रमोद दुबे चुनाव मैदान में हैं।
महासमुंद के चुन्नी लाल साहू 75 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। कोरबा की कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत 7 हजार वोटों आगे चल रही हैं। कांकेर में भाजपा उम्मीदवार मोहन मंडावी डेढ़ हजार वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
रायगढ़ से भाजपा उम्मीदवार गोमती साय 65 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। जांजगीर से भाजपा उम्मीदवार गुहाराम अजगले 82 हजार से बढ़त बनाए हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो