scriptजन आकांक्षा रैली में शामिल होने CM भूपेश राहुल संग पटना रवाना, ट्वीट की विमान के अंदर की तस्वीर | CM Bhupesh Baghel visit Patna for Jan Akanksha Rally with Rahul Gandhi | Patrika News
रायपुर

जन आकांक्षा रैली में शामिल होने CM भूपेश राहुल संग पटना रवाना, ट्वीट की विमान के अंदर की तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रवाना हो गए हैं।

रायपुरFeb 03, 2019 / 01:23 pm

Ashish Gupta

bhupesh baghel

CM Bhupesh Baghel visit Patna for Jan Akanksha Rally with Rahul Gandhi

रायपुर. बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रवाना हो गए हैं। विमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राहुल गांधी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस कोषाध्यक्ष अहमद पटेल भी मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पटना पहुंचने से पहले विमान के अंदर की राहुल गांधी और तीनों मुख्यमंत्री की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है।
https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
इस फोटो में विमान के अंदर राहुल गांधी के बगल में अशोक गहलोत और भूपेश बघेल बैठे हुए हैं। जबकि राहुल गांधी के सामने वाली सीट पर कमलनाथ और अहमद पटेल हैं।

कांग्रेस इस रैली में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को चुनावी वादों को पूरा करने के मिसाल के तौर पर पेश करने वाली है। वहीं रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्जमाफी और समर्थन मूल्य बढ़ाने के वादों को पूरा करने का ब्यौरा देंगे। माना यह भी जा रहा है कि कांग्रेस भूपेश को चुनावी वादे पूरा करने के उदाहरण के साथ जातीय समीकरणों को साधने के लिए रैली में पेश करेगी।
खबरों के अनुसार रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। जिसमें पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी, वामपंथी दलों के नेता भी भाग लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो