script21 मई को AAP पार्टी करेगी सीएम हाउस का घेराव, ‘जान भी चली गई तो हसदेव अरण्य को बचा लेंगे’ : हुपेंडी | CM house Gherao : AAP plans to siege CM house 21 May to Save Hasdev | Patrika News
रायपुर

21 मई को AAP पार्टी करेगी सीएम हाउस का घेराव, ‘जान भी चली गई तो हसदेव अरण्य को बचा लेंगे’ : हुपेंडी

आम आदमी पार्टी 21 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाली है। पार्टी मेंबर्स यह घेराबंदी AAP के प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में करने वाले हैं।

रायपुरMay 18, 2022 / 01:14 pm

CG Desk

aaphasdev0-1652448303.jpg

रायपुर. शनिवार 21 मई को आम आदमी पार्टी के सदस्य दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वालें हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा 18 मई से पांच दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं और यह घेराबंदी उन्हीं के नेतृत्व में होने वाली है।

राज्य सरकार से पार्टी की है तीन मांगे
पार्टी की राज्य सरकार से अपनी तीन मांगें पूरी करवाना चाहती है। पहली मांग है कि छत्तीसगढ़ सरकार तुरंत परसा गांव की फर्जी ग्राम सभा की जांच कराए। दूसरा, हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जाए। तीसरी और आखिरी मांग है कि राज्य के पांचवें अनुसूचित क्षेत्र के नियम का पालन किया जाए।

घेराव का मुख्य कारण है हसदेव का बचाव
मुख्य रूप से हसदेव अरण्य में जंगल की कटाई व कोयला खनन के विरोध में आम आदमी पार्टी के सदस्य सीएम हाउस का घेराव करने वाले हैं। केंद्र सरकार भारत में कोयला खनन का विस्तार करना चाहती है और अधिकांश नव खनन क्षेत्र आदिवासी भूमि पर हैं, जिनमें से एक हसदेव है। पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि क्षेत्र में नियोजित खनन परियोजनाओं के लिए 841 हेक्टेयर जंगल में फैले 200,000 से अधिक पेड़ों को काटना होगा। सरकार के इस फैसले से जनता में काफी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।

पार्टी पहले भी कर चुकी है ऐसे प्रदर्शन
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने हसदेव अरण्य के जंगलों की सुरक्षा को लेकर अंबिकापुर में रैली निकाली थी। अंबिकापुर में कोयला ब्लॉक आवंटन रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट को घेर लिया था। इसके अलावा बिलासपुर और सरगुजा में भी पार्टी कोयला ब्लॉक आवंटन के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकी है।

भले ही अब जान चली जाए, लेकिन हम हसदेव अरण्य को बचाएंगे – कोमल हुपेंडी
आम आदमी पार्टी (आप) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले हसदेव क्षेत्र का दौरा किया था, उस दौरान उन्होंने कहा क्षेत्र में किसी भी खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खनन और पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अंत में कोमल हुपेंडी ने जोड़ते हुए कहा कि जान भी जाए तो हसदेव अरण्य को बचा लेंगे।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा की 5 दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम
बुधवार 18 मई से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा पांच दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इन 5 दिनों में पार्टी के चल रहे संगठन विस्तार कार्यक्रम और पार्टी प्रवेश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संजीव झा की 5 दिवसीय यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम निम्नलिखित है:

• 19 मई को प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करेंगे – हसदेव में खनन आदेश को रद्द करने की मांग के को लेकर झा 19 मई को प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करेंगे
• 20 मई को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में खास भूमिका निभाने वाले महत्वपूर्ण लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया जाएगा
• 21 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा – हसदेव अरण्य में वनों की कटाई और खनन के संबंध में संजीव झा के नेतृत्व में 21 मई को 3 बजे से मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा
• 22 मई को संगठन विस्तार और ग्राम सम्पर्क के विषय में प्रशिक्षित किया जाएगा – संजीव झा के मार्गदर्शन में 22 मई को संगठन के विस्तार एवं ग्राम सम्पर्क अभियान के संबंध में पार्टी के राज्य पर्यवेक्षकों (स्टेट आब्जर्वरस), विधानसभा प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Home / Raipur / 21 मई को AAP पार्टी करेगी सीएम हाउस का घेराव, ‘जान भी चली गई तो हसदेव अरण्य को बचा लेंगे’ : हुपेंडी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो