scriptचुनावी साल में CM ने किसानों को दिया तोहफा, अब धान खरीदी के भुगतान के साथ मिलेगी बोनस की राशि | CM Raman Singh Cabinet meeting in Ministry of Mahanadi building | Patrika News
रायपुर

चुनावी साल में CM ने किसानों को दिया तोहफा, अब धान खरीदी के भुगतान के साथ मिलेगी बोनस की राशि

रमन कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेशभर के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

रायपुरSep 04, 2018 / 01:48 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

चुनावी साल में CM ने किसानों को दिया तोहफा, अब धान खरीदी के भुगतान के साथ मिलेगी बोनस की राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री रमन सिंह की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए है। सीएम ने घोषणा किया कि अब धान खरीदी के साथ ही किसानों को भुगतान और बोनस की राशि एक साथ दी जाएगी। इसके अलावा 2050 और 2070 रुपए में धान की खरीदी की जाएगी। रमन कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेशभर के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
आपाको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। ऐसे में प्रदेश के राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने के लिए अभी से ही सड़क पर उतर गए हैं। इसी क्रम में सीएम रमन सिंह ने आज रमन कैबिनेट में बड़ा ऐलान कर चुनावी साल में किसानों को लुभावने की कोशिश की है।
सीएम ने कैबिनेट की मीटिंग में कहा कि सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी करने जा रही है, लेकिन नियमों में बदलाव कर अब किसानों को सीधे खरीदी के दौरान ही बोनस की राशि दी जाएगी। किसानों को उनके खाते में पहले नवंबर से ही भुगतान के साथ बोनस की राशि दी जाएगी। वहीं, धान खरीदने के लिए राशि इस बार 2050 और 2070 रुपए रखी गई है। इसे लेकर सरकार को 24 सौ करोड़ की राशि की जरुरत पड़ेगी। वहीं, अनुपूरक बजट के लिए विधानसभा का विशेष सत्र 11 और 12 सितंबर को बुलाया जायेगा।

विकास यात्रा में आएंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी आएंगे। सीएम के साथ सभा कर प्रदेश के लोगों को विकास की सौगात देंगे । आपको बात दें कि बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2018 फतह के लिए लक्ष्य दिया है। इस मिशन पर काम करने प्रदेश के अलग- अलग नेता का दौरा छत्तीसगढ़ में चलेगा। वहीं, आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विकास यात्रा में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के आने का ऐलान किया।

Home / Raipur / चुनावी साल में CM ने किसानों को दिया तोहफा, अब धान खरीदी के भुगतान के साथ मिलेगी बोनस की राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो