scriptCM बघेल का तीखा वार, बोले- दो राष्ट्र का सिद्धांत सावरकर ने दिया, जिन्ना ने उसे स्वीकारा | CM said- Savarkar gave the principle of two nation, Jinnah accepted it | Patrika News
रायपुर

CM बघेल का तीखा वार, बोले- दो राष्ट्र का सिद्धांत सावरकर ने दिया, जिन्ना ने उसे स्वीकारा

भाजपा के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर किया तीखा पलटवार

रायपुरAug 14, 2022 / 08:18 pm

Abhinav Murthy

cm bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा,इसका बीज तो सावरकर ने 1925 में बोया था। जब उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उन्होंने दो राष्ट्र की बात को स्वीकार की। वहीं दूसरी ओर जिन्ना ने 1937 में उसे स्वीकार किया। दो राष्ट्र का सिद्धांत को सावरकर ने प्रस्तावित किया किया और उसका समर्थन जिन्ना ने किया।


मुख्यमंत्री ने कहा, विभाजनकारी तो ये लोग है। देश की आजादी में इनकी भूमिका क्या रही है। 1925 में आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद बन गया था। इनके तमाम नेताओं ने 1942 में बयान दिया था कि आंदोलन में शामिल नहीं होना है। इसे कैसे दबाया जाए, इसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिट्ठी लिखते हैं। ये नहीं चाहते थे कि अंग्रेज जाए। ये लोग अंग्रेजों की नहीं गांधी की आलोचना करते हैं।


गुमराह कर रही भाजपा
भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा है कि संघ के कार्यालय में हिंदू राष्ट्र के नक्शा में कौन-कौन सा देश शामिल हैं। इसमें अफगानिस्तान , पाकिस्तान और पड़ोसी देश भी हैं। ये अखंड भारत का नक्शा लगाए हैं और एक तरफ कहते हैं कि मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाए। एक तरफ पाकिस्तान जाने को बोलते हैं, दूसरे अखंड भारत में मिला दिया जाए कहते हैं। तो यह गोरख धंधा क्यों कर रहे हैं। भाजपा गुमराह करने का काम कर रही।
बाक्स

पाटन ब्लॉक में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र में आजादी गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए दोपहर को राजधानी से रवाना हुए। उन्होंने कहा, पदयात्रा के समापन पर पाटन जा रहा हूं। वैसे भी हमारा पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पाटन ब्लॉक में ही हुए है। खुशी है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्म और कर्मभूमि रही है।

Home / Raipur / CM बघेल का तीखा वार, बोले- दो राष्ट्र का सिद्धांत सावरकर ने दिया, जिन्ना ने उसे स्वीकारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो