scriptहर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार : खाद्य मंत्री | Collector responsible for every disturbance: Food Minister | Patrika News
रायपुर

हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार : खाद्य मंत्री

मंत्री ने कहा अगर जिले में गड़बड़ी हो रही है तो कलेक्टर को संज्ञान लेना चाहिए। इसमें किसी के आदेश का इंतजार क्यों होना चाहिए

रायपुरOct 16, 2019 / 12:56 am

lalit sahu

हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार : खाद्य मंत्री

हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार : खाद्य मंत्री

बिलासपुर. खाद्यमंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा है कि जिले में होने वाली हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार हैं और प्रदेश के लिए सचिव जिम्मेदार होगा। वह राशन कार्ड हो या फिर गोठान में गायों की मौत या तस्करी का मामला हो।
मंत्री ने कहा अगर जिले में गड़बड़ी हो रही है तो कलेक्टर को संज्ञान लेना चाहिए। इसमें किसी के आदेश का इंतजार क्यों होना चाहिए। स्थानीय छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खाद्य मंत्री ने कहा, राशन कार्ड में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई है। प्रारंभिक स्तर पर कदम भी उठाए गए हैं और जांच-पड़ताल भी चल रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। दोषी अधिकारियों को सजा की जगह बेहतर स्थान पर भेजे जाने के सवाल पर भगत ने कहा कि स्थानांतरण के समय अच्छी या बुरी जगह का ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, अभी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी दोषी होंगे तो सजा भी मिलेगी। उन्हें उसी स्थान पर भेजा जाएगा जहां होना चाहिए।

नान घोटाले की पुनरावृत्ति नहीं
खाद्य मंत्री ने कहा कि नान घोटाला की पुनरावृत्ति का सवाल ही नहीं उठता है। हमने ऐसी व्यवस्था की है कि दोबारा एेसा होना नामुमकिन है। उन्होंने कहा, अब राशनकार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है। गलती की संभावना होने का सवाल ही नहीं उठता है।

Home / Raipur / हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार : खाद्य मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो