scriptडोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर बघेल 2047 वोटों से आगे, सरोजनी बंजारे पीछे | Congress candidate from Dongargarh bhuneshwar will lead of BJP's | Patrika News
रायपुर

डोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर बघेल 2047 वोटों से आगे, सरोजनी बंजारे पीछे

डोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर बघेल 2047 वोटों से आगे

रायपुरDec 11, 2018 / 12:22 pm

Deepak Sahu

chhattisgarh election

डोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर बघेल 2047 वोटों से आगे, सरोजनी बंजारे पीछे

रायपुर. छत्तीसगढ़ 90 सीटों पर दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के मतगणना शुरू हो चुकी है।छत्तीसगढ़ में राज्य में 10 सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अब तक मिले आकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के डोंगरगढ़ में कांग्रेस 2047 वोटों से आगे चल रही है। आपको बता दे कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर बघेल का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरोजनी बंजारे से है।वोटों की गिनती अभी भी जारी है जिससे रूझानों के बदलनें की संभावनाएं भी जारी है।
आपको बता दे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित डोंगरगढ़ विधानसभा सीट में एक समय कांग्रेस का राज चलता था, लेकिन पिछले 15 सालों से यहां भाजपा का कब्जा है।कांग्रेस की ओर से यहां से सबसे ज्यादा बार चुनाव जीतने वाले धनेश पटिला की लगातार हार के बाद पार्टी ने यहां से नए चेहरे भुनेश्वर बघेल पर भरोसा जताया है।
आपको बता दे डोंगरगढ़ सीट पर अकेले धनेश पटिला ने 13 चुनावों में से छह चुनाव लड़ा है। इसमें से उनको चार बार लगातार जीत मिली जबकि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद हुए पहले और दूसरे विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो