धान के मुद्दे पर सियासत जारी: कांग्रेस ने की सरकार को धान बेचने वाले 575 भाजपा नेताओं की सूची जारी
- भाजपा के प्रदर्शन के एक दिन पहले कांग्रेस का सियासी हमला
- कांग्रेस बोली, किसानों को धोखा देना भाजपा के डीएनए में

रायपुर. कांग्रेस ने भाजपा के किसान आंदोलन से एक दिन पहले बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी और उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में सरकार को धान बेचने वाले भाजपा के 575 नेताओं की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश के तमाम दिग्गज भाजपा नेताओं और सांसद व विधायकों के नाम शामिल हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि किसानों को धोखा देना भाजपा के डीएनए में है।
फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर रची साजिश, जानिए कैसे लूट लिए 31 लाख कैश, पुलिस ने किया ख़ुलासा
कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे पांच क्विंटल धान ले जाए और देश के किसी भी कोने में 2500 रुपए में धान बेचकर दिखाएं। नेताओं ने कहा, अपने प्रदेश प्रभारी को खुश करने के लिए भाजपा के नेता अपनी नौकरी बचाने का काम कर रहे हैं। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, भाजपा को आंदोलन करने का नैतिक हक नहीं है, उन्हें अपने कार्यकाल में किसानों के लिए किए काम का हिसाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा, भाजपा के लिए न किसान और न धान महत्वपूर्ण है। भाजपा को धान ओर नान घोटाले का हिसाब देना चाहिए। उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा जिस दिन के हमारी सरकार आई है और धान की खरीदी की जा रही है उससे भाजपा तिलमिला गई है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल की सरकार के कामों से किसान खुश है। भाजपा को चिंतन करना चाहिए कि किसानों ने 15 साल तक राज करने वाली पार्टी को 14 सीट में क्यों समेट दिया।
VIDEO: कबड्डी मैच के दौरान मच गई अफरा-तफरी जब खिलाड़ी की अचानक हो गई मौत, दर्शक रह गए सन्न
भाजपा प्रभारी को दी चुनौती
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी को भी चुनौती दी है। उन्होंने कहा, भाजपा शासित राज्यों में किसानों से खरीदे जा रहे धान के दाम और धान खरीदी की स्थिति की जानकारी सार्वजनिक करें। दोनों नेताओं ने कटाक्ष करते हुए कहा, आंदोलन करने का इतना ही शौक है तो भाजपा नेता दिल्ली जाएं।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज