scriptआंबेडकर की मूर्ति के समक्ष संविधान की रक्षा करने कांग्रेसियों ने ली शपथ | Congressmen take oath to protect the constitution | Patrika News
रायपुर

आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष संविधान की रक्षा करने कांग्रेसियों ने ली शपथ

संविधान दिवस पर मनाया गया

रायपुरNov 27, 2020 / 01:10 am

VIKAS MISHRA

आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष संविधान की रक्षा करने कांग्रेसियों ने ली शपथ

आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष संविधान की रक्षा करने कांग्रेसियों ने ली शपथ

रायपुर. 71 वें संविधान दिवस पर महापौर एजाज ढेबर व कांग्रेसियों ने गुरुवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महापौर और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने
संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करने सामूहिक शपथ भी ली। महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों की ओर से 71 वें संविधान दिवस पर कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर महापौर ढेबर ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा सहित भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों को संविधान के प्रति अपनी आस्था एवं कृतज्ञता डॉक्टर आंबेडकर के नेतृत्व वाली संविधान समिति के कार्य के प्रति संविधान के रास्ते पर चलने की सामूहिक शपथ दिलवाते हुए व्यक्त किया।
अजजा आयोग में संविधान दिवस मनाया गया
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के जलविहार कालोनी स्थित दफ्तर में गुरूवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने संविधान में निहित प्रावधानों का उल्लेख करते हुए सभी जाति धर्म के मौलिक अधिकारों एवं हितों का ध्यान रखते हुए आयोग के द्वारा उचित न्याय करने की बात कही गई। सचिव एचकेएस उइके द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान का विधिवत पालन किये जाने की शपथ दिलाई। इस दौरान सहायक अनुसंधान अधिकारी एमके भुवाल सहित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Home / Raipur / आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष संविधान की रक्षा करने कांग्रेसियों ने ली शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो