रायपुर

छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर, आंकड़ों ने दिया जवाब… इनका जीतना तय

Loksabha Chunav 2024 : कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

रायपुरMar 09, 2024 / 12:02 pm

Kanakdurga jha

Loksabha Chunav 2024 : कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। (loksabha chunav 2024) इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व दो मंत्री को चुनाव मैदान में उतरा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया है। उनका सीधा मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष पांडेय से होगा। (congress candidates name list) वहीं पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा से प्रत्याशी बनाया गया है। जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। (bjp candidates name list) बाकी की 5 सीट सामान्य वर्ग के कोटे की है। इसमें चार प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से आते हैं। सामान्य वर्ग से केवल एक प्रत्याशी को मौका मिला है।
BJP VS Congress : कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र से अपने वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत को दोबारा मौका दिया गया है। वे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की धर्मपत्नी है। जबकि भाजपा ने कोरबा से पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को टिकट दी गई है। इस लिहाज से कोरबा से महिला सांसद का जीतना तय है।
यह भी पढ़ें

छत्तीगसढ़ के 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, कांग्रेस ने बघेल समेत इन्हें मैदान में उतारा, देखें LIST




राजनांदगांव की जनता लड़ेगी और जीतेगी : प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने एक्स पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने लिखा है, ‘आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राजनांदगांव लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित किया है। संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है। मां बम्लेश्वरी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से इस बार का चुनाव राजनांदगांव की जनता लड़ेगी और जीतेगी।’
Bhupesh Baghel VS Santosh Pandey : कांग्रेस ने 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ये नाम पैनल की वजह से अटके हैं। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का नाम भी शामिल हैं। वे बस्तर से सांसद है और यहां से हरीश लखमा भी दावेदारी कर रहे हैं। कांकेर में बीरेश ठाकुर, अनिला भेड़िया और मोहन मरकाम के नाम पर सहमति नहीं बनी है। यही स्थिति बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ में है।
यह भी पढ़ें

गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग पर बड़ा खुलासा, सामने आई ये बड़ी लापरवाही… 4 साल की मासूम जिंदा जली



Loksabha High Profile Seats : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत गड़दा के पास वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने रायपुर से विकास उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने अपने कद्दावर नेता व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दी है। यानी दोनों ही सामान्य वर्ग से आते हैं। इस वजह से यहां ओबीसी वोट का महत्व बढ़ गया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Raipur / छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर, आंकड़ों ने दिया जवाब… इनका जीतना तय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.