होम आइसोलेशन के मरीजों को आपात स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित
चार पालियों में अधिकारी- कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

रायपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कोविड 19 नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों को आपात स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाने, एम्बुलेंस व्यवस्था, कोविड केयर सेंटरों के प्रभारी डॉक्टरों एवं मरीजों के मध्य आवश्यक समन्वय के लिए कंट्रोल रूम में चार पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई है । कंट्रोल रूम का फोन नं -75661-00283, 75661-00284 और 75661-00285 है। उन्होंने जिला रायपुर में कोविड-19 कंट्रोल रूम के लिए 2 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। ए.ओ. लॉरी, उप संचालक रोजगार मो. 9406346840 एवं डी.के. सिंह, उप संचालक मत्स्य पालन मो. 8839778979 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। उनके सहयोग के लिए 4 पालियों में अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है।
इसके तहत प्रथम पाली में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुन्दन सिंह डी.पी.एम. एन आर एल एम जिला पंचायत, मो. नं 86760-56184, विक्रम सिंह लोधी, मो. नं. 9179113793 डी.पी.एम., एन.आर.एल.एम., जि.पं एवं शिवेन्द सिंह, मो. नं 9893061946, डी.पी.एम., एन.आर.एल.एम जि पं. काम करेंगे।
इसी प्रकार दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से शाम के 6 बजे तक एच.आर.देवांगन मो. नं- 83193-82779, सहा. मत्स्य अधि, म.प्र.केन्द्र रायपुर, अनुभूति देवांगन मो. नं-86691-22430, सहा. मत्स्य अधि., म.प्र.केन्द्र रायपुर, सोनल सोनी मो. नं. 88399-24004, शिक्षक शा.पू.मा. कटोरातालाब रायपुर एवं प्रकाश दीवान मो. नं. 98271-75990 व्याख्याता, रा.वि. रायपुर की ड्यूटी लगाई गई है ।
तृतीय पाली में दोपहर 12.00 से शाम 6.00 बजे तक के लिए सी.एल शर्मा मो. नं. 98279-58846, सहा परियोजना अधि, साक्षर भारत, लोकेश वर्मा मो. नं. 99774-51981, प्रभारी पढऩा बढऩा अभियान धरसींवा, समर अब्बासी मो. नं. 90396-58761, सहायक शिक्षक, प्रा.शा. दोंदेखुर्द ड्यूटी लगाई गई है।
होम आईशोलेशन कन्ट्रोल रूम के प्रभारी डॉक्टर मो. नं. 75661-00283, 75661-00284, 75661-00285 से रात 12 बजे से सुबह 06 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज