scriptपत्नी के आशिक ने कहा – तेरी बीवी के साथ 3 साल से है अवैध संबंध, पति ने चाकू से किया हमला | Crime in Chhattisgarh: 2 man fight in suspected illegal relationship | Patrika News
रायपुर

पत्नी के आशिक ने कहा – तेरी बीवी के साथ 3 साल से है अवैध संबंध, पति ने चाकू से किया हमला

Crime in Chhattisgarh: गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया (Two man fight) गया।

रायपुरOct 18, 2019 / 04:18 pm

चंदू निर्मलकर

crime_in_balod.jpg

रायपुर. शक की बीमारी में वह इस कदर अंधा हो गया कि गांव के ही युवक को हत्या की नीयत से धारदार चाकू से एक दर्जन बार वार कर लहूलुहान कर दिया। लगभग आधे घंटे तक दोनों युवकों के बीच खूनी खेल खेलता रहा। गांव में किसी भी व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई की इस खूनी खेल ( illegal relationship) को रोक सके। पीडि़त युवक द्वारा बचाव में वजनी पत्थर से वार किया। इस खूनी खेल में दोनों घायल हो गए। इसके बाद ग्राणीमों ने हिम्मत दिखाई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर (Crime in Balod) किया गया। वहीं आरोपी पति का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

वारदात ग्राम भोथली की

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 8 बजे बालोद थाना अंतर्गत ग्राम भोथली की है। गांव के शोभित साहू पिता गणेशराम 28 साल पर पत्नी के साथ नाजायज संबंध का आरोप लगाते हुए, शोभित गौर पिता दौलतराम 30 साल पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसने शोभित पर 14 से 15 बार हमला कर दिया। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे की लड़ाईचली। ग्रामीणों ने बीच बचाव करने पर जान बची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी ने युवक को देखते ही खोया आपा

पुलिस के मुताबिक आरोपी शोभित साहू की पत्नी का शोभित गौर के साथ नाजायज संबंध होने का शक करता था। इसी शक के आधार पर सालभर पहले भी मारपीट की थी। बुधवार की रात 8 बजे आरोपी पति ने उसे सबक सिखाने और ठिकाने लगाने का ठान लिया था। रात को घर से चाकू लाया और जैसे ही दुकान में शोभित को बैठे देखा तो अपना आपा खो दिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद शोभित ने बचाव में दुकान के पास ही रखे पत्थर से आरोपी पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों के बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया अन्यथा किसी की जान जा सकती थी।

आरोपी बोला 3 साल से नाजायज संबंध

अस्पताल में भर्ती आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का शोभित के साथ तीन साल से नाजायज संबंध है। इससे पहले भी इसी बात को लेकर समझाइस दी गई थी। कई बार समझाने पर भी नहीं माना तो उस पर हमला किया। बुधवार को ग्राम भोथली में हुए खूनी खेल से पूरे गांव में दहशत है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 लगाकर मामले की जांच कर रही है। हमले में घायल शोभित की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Home / Raipur / पत्नी के आशिक ने कहा – तेरी बीवी के साथ 3 साल से है अवैध संबंध, पति ने चाकू से किया हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो