scriptलड़के वालों ने कहा – हमें पसंद है लड़की, सुनकर चली गई बॉयफ्रेंड के पास जब मिली ठोकर तो लड़की ने…. | Crime in Chhattisgarh: Boyfriend cheat Girlfriend committed suicide | Patrika News
रायपुर

लड़के वालों ने कहा – हमें पसंद है लड़की, सुनकर चली गई बॉयफ्रेंड के पास जब मिली ठोकर तो लड़की ने….

प्यार में पागल प्रेमी उसे मंजिल तक पहुंचाने के लिए अक्सर ऐसे कदम उठा लेते है, जिसका अंजाम बहुत ही खतरनाक होता है। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है।

रायपुरNov 26, 2019 / 11:19 am

Bhawna Chaudhary

लड़के वालों ने कहा - हमें पसंद है लड़की, सुनकर चली गई बॉयफ्रेंड के पास जब मिली ठोकर तो लड़की ने....,लड़के वालों ने कहा - हमें पसंद है लड़की, सुनकर चली गई बॉयफ्रेंड के पास जब मिली ठोकर तो लड़की ने....

लड़के वालों ने कहा – हमें पसंद है लड़की, सुनकर चली गई बॉयफ्रेंड के पास जब मिली ठोकर तो लड़की ने….

रायपुर. प्यार में पागल प्रेमी उसे मंजिल तक पहुंचाने के लिए अक्सर ऐसे कदम उठा लेते है, जिसका अंजाम बहुत ही खतरनाक होता है। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सामने आया है। जहां एक कपल न लड़की की शादी कहीं और हो जाने के डर से मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसर गया है।

सीमा अपने प्रेमी को शादी की बात बताने उसके पास पहुंची थी, लेकिन मोहन द्वारा संतोष जनक बात नहीं कहने पर सीमा ने जहर सेवन कर ली थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। डोंगरगढ़ टीआई अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि इस मामले में मृतक लड़की के प्रेमी मोहन के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी को गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीमा पिता कामता साहू के शादी को लेकर रिश्ते की बात चल रही थी। लड़का पक्ष लड़की को पसंद कर चले गए थे। लड़की पक्ष आगामी रविवार को लड़का का घर देखने जाने वाले थे। लड़की ने शनिवार को जहर सेवन कर ली। युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा कर पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक लड़की सीमा के प्रेमी मोहन वर्मा के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Home / Raipur / लड़के वालों ने कहा – हमें पसंद है लड़की, सुनकर चली गई बॉयफ्रेंड के पास जब मिली ठोकर तो लड़की ने….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो