राजधानी रायपुर के स्टेशन इलाके के एक होटल में एक युवती से दुष्कर्म हो गया। आरोपी युवती का प्रेमी है। पुलिस के मुताबिक टिकरापारा इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती की कोतवाली में रहने वाले युवक से दोस्ती थी। आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसे स्टेशन रोड स्थित होटल में ले गया। इसके बाद युवती से दुष्कर्म किया।
इसके बाद अन्य स्थानों में ले जाकर उससे अनाचार किया। हर बार युवती को आरोपी शादी करने झांसा देता था। करीब तीन साल बाद भी आरोपी ने शादी नहीं किया, तो पीड़िता ने थाने में शिकायत की। गंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।