scriptसभी प्रयासों के बावजूद नहीं घट रहा अपराधों का स्तर, एक साल में 57 हत्या, 175 दुुष्कर्म के मामले दर्ज | Crime increasing in Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

सभी प्रयासों के बावजूद नहीं घट रहा अपराधों का स्तर, एक साल में 57 हत्या, 175 दुुष्कर्म के मामले दर्ज

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद विगत एक साल में 57 हत्याएं, 175 दुराचार तथा 422 धोखाधड़ी के मामले सामने आए

रायपुरJan 16, 2019 / 01:41 pm

Deepak Sahu

crime

सभी प्रयासों के बावजूद नहीं घट रहा अपराधों का स्तर, एक साल में 57 हत्या, 175 दुुष्कर्म के मामले दर्ज

रायपुर. प्रदेश में चुनावी साल होने पर राजधानी में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद विगत एक साल में 57 हत्याएं, 175 दुराचार तथा 422 धोखाधड़ी के मामले सामने आए। पुलिस ने साल 2018 के क्राइम के रेकॉर्ड जारी किए हैं।
पुलिस रेकॉर्ड के अनुसार, बीते साल में रायपुर में हत्या के 57 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 53 प्रकरणों में 103 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 74 प्रकरण हत्या के प्रयास के दर्ज किए गए, जिसमें 65 प्रकरणों में 131 व्यक्तियों को पकड़ा गया। अपराधिक मानव वध के दो मामले हुए, जिसमें 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसी तरह बलात्कार के 175 मामलों में 191 लोगों को गिरफ्तारी हुई। धारा 360 से 373 अपहरण/व्यपहरण के 421 प्रकरण दर्ज हुए, जिसमें 207 प्रकरणों में खारिजी एवं 25 प्रकरणों में 37 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई।

डकैती के 9 व लूट के 78 मामले दर्ज
पूरे साल में राजधानी में डकैती के 9 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 7 प्रकरणों में 36 लोगों की गिरफ्तारी की गई। लूट के 78 प्रकरण दर्ज हुए, जिसमें 62 प्रकरणों में 149 लोगों को पकड़ा गया। ऐसे ही नकबजनी के 152 प्रकरणों में 299 तथा चोरी के 317 प्रकरणों में 426 तथा बलवा के 53 प्रकरणों में 388 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अमानत में खयानत के 15 प्रकरणों में 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीते साल में विभिन्न थानों में 422 मामले धोखाधड़ी के दर्ज किए, जिसमें 232 प्ररकणों में 407 लोगों को गिरफ्तार किया गया। धारा 304 ए के 436 प्रकरण दर्ज हुए , जिसमें 205 प्रकरणों में 209 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
अन्य भादवि. के 2800 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिसमें 2317 प्रकरणों में 2629 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सट्टा के 155 प्रकरणों में 255 तथा जुआ के 474 प्रकरणों में 1895 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी एक्ट के तहत 1894 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 2147 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

बाहर की फोर्स भी थी सक्रिय
चुनावी वर्ष होने के कारण राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने बाहर से भी जवान पहुंचे थे। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए जगह-जगह प्वाइंट बनाकर पुलिस की टीम सक्रिय थी। जांच एजेंसियों की भी नजर राजधानी में लगी हुई थी। इन सबके बावजूद पुलिस के रेकॉर्ड को देखा जाए तो अपराध के ग्राफ में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

Home / Raipur / सभी प्रयासों के बावजूद नहीं घट रहा अपराधों का स्तर, एक साल में 57 हत्या, 175 दुुष्कर्म के मामले दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो