मिली जानकारी के अनुसार मौदहापारा इलाके में आज शाम उस वक्त खलबली मच गई जब लोगों ने सिलेंडर फटने की आवाज सुनी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिलेंडर की चपेट में आने 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि जिस घर में हादसा हुआ वहां शादी की तैयारी चल रही थी। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, अन्य का उपचार चल रहा है। फिलहाल इस मामले में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
मौदहापारा इलाके में फैली सनसनी
शहर के बीचो-बीच स्थिति मौदहापारा इलाके में गैस सिलेंडर फटने से 1 की मौत से लोगं में सनसनी फैल गई। गनीमत है कि गैस के फटने के बाद आग नहीं भड़की वरना एक घनी आबादी वाले मौदहापारा इलाके में बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया है।