scriptकालीचरण को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, धर्म संसद के आयोजक व समर्थकों ने दिया धरना | Demonstration demanding release of Kalicharan | Patrika News
रायपुर

कालीचरण को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, धर्म संसद के आयोजक व समर्थकों ने दिया धरना

बड़ी संख्या में कालीचरण के समर्थक शामिल हुए। आयोजन समिति के प्रमुख नीलकण्ठ त्रिपाठी और सच्चिदानंद उपासने ने आरोप लगाया की पुलिस और जिला प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में काम कर रही है।

रायपुरJan 28, 2022 / 12:38 pm

CG Desk

sant_kalicharan_latest_news.jpg

धर्म संसद में महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले संत पर FIR दर्ज, राजनेताओं ने की तीखी आलोचना

रायपुर। भाजपा महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण महाराज के बचाव में सामने आ गई हैं। गुरुवार को राजद्रोह के आरोपी कालीचरण महाराज की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने और धर्म संसद के आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन के पास धरना दिया। इस दौरान पुलिस बल ने आंदोलनकारियों को हटने कहा, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कालीचरण के समर्थक शामिल हुए।

आयोजन समिति के प्रमुख नीलकण्ठ त्रिपाठी और सच्चिदानंद उपासने ने आरोप लगाया की पुलिस और जिला प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में काम कर रही है। अगर कालीचरण बाबा पर राजद्रोह की धारा को हटाकर अविलंब रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। आंदोलन के दौरान कृपासिंधु मिश्रा, हरिप्रसाद मिश्रा, भैरव नाथ पांडे, गोकर्ण दुब, पूनम देव पांडे, सत्येंद्र पांडे, प्रेमपाल पांडे, विकास पांडे, आशीष महाराज समेत अनेक लोग शामिल हुए।

कालीचरण के खिलाफ महिला पहुंची थाने
राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद कालीचरण महाराज की परेशानी बढ़ सकती है। एक महिला ने पैसे लेकर समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम व पुलिस से की है। महिला ने आरोप लगाया है कि जून 2021 में अपनी समस्या के समाधान के लिए उनसे सम्पर्क किया था।

उनके शिष्य ईश्वरानंद महाराज उर्फ ईश्वर गोजे के जरिए कालीचरण महाराज को पेटीएम के जरिए 25 हजार रुपए दिए थे। फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। महिला ने कालीचरण से अपने पैसे वापस दिलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एएसपी ईस्ट तारकेश्वर पटेल का कहना है कि पोस्ट के जरिए महिला की शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Home / Raipur / कालीचरण को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, धर्म संसद के आयोजक व समर्थकों ने दिया धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो