scriptDiwali 2021: गोबर के दीयों से रोशन होंगे घर, आमदनी जुटाने नए विकल्प को तराश रही महिलाएं | Diwali 2021: Homes will be illuminated with cow dung lamps this Diwali | Patrika News
रायपुर

Diwali 2021: गोबर के दीयों से रोशन होंगे घर, आमदनी जुटाने नए विकल्प को तराश रही महिलाएं

Diwali 2021: दीये के अलावा गमला और खाद बना रही हैं स्व सहायता समूह की समूह की महिलाएं.

रायपुरOct 28, 2021 / 12:14 pm

CG Desk

Diwali 2021: गोबर के दीयों से रोशन होंगे घर, आमदनी जुटाने नए विकल्प को तराश रही महिलाएं

Diwali 2021: गोबर के दीयों से रोशन होंगे घर, आमदनी जुटाने नए विकल्प को तराश रही महिलाएं

Diwali 2021: नारायणपुर . लॉकडाउन की परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने वाली महिला समूहों ने अपनी आमदनी जुटाने के लिए गोबर से भी नए विकल्प तलाश और तराश लिए हैं। इसमें किसी ने गोबर के इतने बेहतर उपयोग सामग्री के बनाने के बारे में सोचा भी नहीं होगा, जो इन ग्रामीण महिलाओं ने कर दिखाया है। हाथ की कलाकारी से बने दीपावली में घर को रोशन करने गोबर के दीये जिले की समूह की महिलाओ ने तैयार किये हैं।

इस दीवाली (Diwali 2021) पूजा की थाली में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गोबर के दिए जलाए जाएंगे। एलएफ महिला स्व सहायता समूह नारायणपुर की महिलाओं ने दीपावली के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए दिया बनाने का शुरू कर दिया है। समूह की महिलाओ से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वे दीये के अलावा गमला, खाद बनाने के काम में भी जुटी हुई है। उन्होंने अभी तक ढाई हजार दीये तैयार किये है, जिन्हें बाजारों में 10 रूपये के 6 दियों के हिसाब से विक्रय करेंगी। हम बाजार से फैक्टरी मेड या आयातित सामग्री को खरीदकर अपने देश के पैसे को अंजाने ही विदेशों में भेज देते हैं। लेकिन अबकी बार आप लोगों की बारी है, कि आप दीपावली की सामग्री स्थानीय छोटे-छोटे विक्रेताओं से खरीदकर इन जरूरत मंदों की मदद करने में आगे आयें।

छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना के समन्वय से गांव में ग्रामीणों एवं महिलाओं को रोजगार के साथ ही उनकी आय में इजाफा होने लगा है। गौठानों से जुड़ी महिला समूह अब बड़े पैमाने पर वर्मी खाद के उत्पादन के साथ साथ अब गोबर से अन्य उत्पाद बनाने लग गए हैं और विक्रय कर इससे आमदनी अर्जित करने लगी है। गोधन न्याय योजना के कारण अब गौठानों में गोबर की आवक बढ़ गई है, जिससे महिला समूहों द्वारा वर्मी खाद एवं अन्य उत्पाद बनाने के काम में भी तेजी आई है। इसका लाभ गोपालकों, किसानों और ग्रामीणों के साथ-साथ महिला समूूहों को भी मिलने लगा है।

गाय के गोबर से शुद्धता के साथ बनाये गये ये सभी सामान पूजनोपयोगी हैं। नगर पालिका एवं ग्राम की स्व सहायता समूह की महिलायें इस कार्य मे जुटी है। समूह से जुड़ी इन ग्रामीण महिलाओं ने अब धीरे धीरे बाजार में अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने गौठान के द्वारा महिला समूहों को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसमें महिलाओं का क्षमतावर्धन कर उन्हें स्थानीय संसाधनों के उपयोग से उत्तम सामग्री निर्मित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। जिससे ये महिलाएं गोबर से वर्मी के खाद बनाने के साथ साथ अन्य उत्पाद भी बना रहे है।

Home / Raipur / Diwali 2021: गोबर के दीयों से रोशन होंगे घर, आमदनी जुटाने नए विकल्प को तराश रही महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो