scriptशनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 10 काम, वरना हो सकता भारी नुकसान | Don't do these things on Saturday, 10 points Raipur Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 10 काम, वरना हो सकता भारी नुकसान

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें विशेष रूप से शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए।

रायपुरApr 20, 2019 / 01:12 pm

Bhawna Chaudhary

cg news

शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 10 काम, वरना हो सकता भारी नुकसान

रायपुर. शनिवार एक ऐसा दिन है जिसका संबंध शनि देव से है। ज्योतिष के अनुसार शनि देव न्याय के देवता हैं और इन्हें क्रूर ग्रह माना जाता है। हमारे द्वारा किए गए अच्छे-बुरे कर्मों की सजा शनि देव की प्रदान करते हैं। शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें विशेष रूप से शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए।

जानिए नहीं करना चाहिए ये 10 बड़े काम

1. भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं।

2. शनिवार के दिन तिल खरीदने से बचना चाहिए। हालांकि तिल का दान शनिवार को किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।

3. नमक हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। लेकिन, नमक खरीदना हो तो शनिवार के बजाय किसी और खरीदना चाहिए। शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज लाता है।

4. मान्यता है की शनिवार को कैंची नहीं खरीदना चाहिए इससे रिश्तों में तनाव आता है।

5. हमारे शरीर के लिए जितने जरुरी कपड़े है उतने ही जरुरी जूते भी। अगर आपको जूते खरीदने है तो आप शनिवार को काले रंग के जूते न ख़रीदे। ऐसा करने से कार्य में असफलता मिलती है।

6. भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है। जिससे ईंधन पर काफी जोर दिया गया है। लेकिन शनिवार को रसोई घर पर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुँचता ही।

7. शनिवार को झाड़ू खरीदना उपयुक्त नहीं माना गया है। कहा जाता है की ऐसा करने से घर में दरिद्रता का आगमन होता है।

8. किसी प्रकार के अनाज पीसने के लिए चक्की को भी शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए ऐसा परिवार में तनाव होता है और आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

9. शन‌िवार के ‌द‌िन चना, उड़द और मूंग की दाल खा सकते हैं लेक‌िन संभव हो तो मसूर दाल खाने से बचें। यह मंगल से प्रभाव‌ित होता है जो शन‌ि की क्रूर नजर को बढ़ाने का काम करता है।

10. शनिवार के दिन लाल मिर्च का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

Home / Raipur / शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 10 काम, वरना हो सकता भारी नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो