scriptWRS मैदान में मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, 10 फीट के रावण का होगा दहन | Dussehra festival to be celebrated at WRS ground Raipur | Patrika News
रायपुर

WRS मैदान में मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, 10 फीट के रावण का होगा दहन

– उत्सव के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया विधिवत भूमिपूजन .
 

रायपुरOct 12, 2020 / 10:58 pm

CG Desk

dussehra.jpg

दशहरा उत्सव (Demo Pic)

रायपुर. कोरोनाकाल के बीच दशहरा पर्व को मनाने के लिए प्रशासन ने गाइडलाइन तैयार कर ली है। सख्त गाइडलाइन होने के कारण राजधानी की कई समितियों दशहरा उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है। लेकिन डब्लूआरएस मैदान के दशहरा उत्सव मनाया जाएगा, जिसका भूमिपूजन रविवार को विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया।
विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि ऐतिहासिक दशहरा पर्व को कोरोना महामारी को देखते हुए शासन की गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाएगा। इस वर्ष डब्लूआरएस मैदान में केवल दस फीट के रावण का दहन कर सांकेतिक रूप से उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विधिवत पूजाकर शुभारंभ किया गया। नेशनल क्लब के अध्यक्ष व मुख्य कलाकार राजपाल लुम्बा के उपस्थित में इस कार्य को करने पूजन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद व नगर निगम एमआईसी राजस्व विभाग अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभार, डी श्रीनिवास राव, जी स्वामी, कमलाकांत शुक्ला, सूरज, संजय सोनी, सूरज पटनायक, पी रवि, वरुण सोना, देवराज सिक्का, उग्रसेन कुमार, मनोज बाघ, दीपक मांझी, प्रशांत महानंद सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Home / Raipur / WRS मैदान में मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, 10 फीट के रावण का होगा दहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो