scriptराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयारियां जारी, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया न्योता | Education minister invited Nitish kumar for tribal dance festival | Patrika News
रायपुर

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयारियां जारी, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया न्योता

मंत्री प्रेमसाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए किया आमंत्रित

रायपुरDec 09, 2019 / 09:35 pm

CG Desk

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयारियां जारी, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया न्योता

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयारियां जारी, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया न्योता

रायपुर । दिसम्बर के आखरी दिनों में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के राजधानी में आयोजित होने वाली है। आपको बता दें मुख्यमंत्री बघेल ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को ख़ास मेहमानों को निमंत्रण देने की जिम्म्मेदारी सौपी है। सोमवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह आदिवासी नृत्य महोत्सव का निमंत्रण देने बिहार पहुंचे। मंत्री प्रेमसाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की जानकारी दी।
मंत्री ने नीतीश कुमार को महोत्सव के लिए निमंत्रण पत्र सौंपकर आमंत्रित किया। बता दें कि मंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह एवं संचालक पी दयानंद भी बिहार गए थे। गौरतलब है कि 27, 28 और 29 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में नृत्य महोत्सव का आयोजन होना है, जिसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निमंत्रित किया जा रहा है।

मंत्री कवासी लखमा गए थे राजस्थान
ज्ञात हो नवम्बर में प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा राजस्थान के मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने गए हुए थे। साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव झारखण्ड से आमंत्रण देके आ चुके हैं। इस कार्यक्रम का न्योता पाकिस्तान में भी भेजा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो