scriptबिरगांव, भिलाई और रिसाली में चुनावी भिड़ंत की जमीन तैयार | Election ground ready in Birgaon, Bhilai and Risali | Patrika News
रायपुर

बिरगांव, भिलाई और रिसाली में चुनावी भिड़ंत की जमीन तैयार

निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी, राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ी अभी भिलाई में कांग्रेस, तो बिरगांव में भाजपा का महापौर, रिसाली में पहली बार होगा चुनाव

रायपुरJul 26, 2020 / 06:59 pm

Devendra sahu

बिरगांव, भिलाई और रिसाली में चुनावी भिड़ंत की जमीन तैयार

बिरगांव, भिलाई और रिसाली में चुनावी भिड़ंत की जमीन तैयार

रायपुर. भिलाई, रिसाली और बिरगांव नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू होते ही राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। कांग्रेस-भाजपा दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न होगा। कांग्रेस पिछले नगरीय निकाय चुनाव की तरह इस चुनाव में तीन सीट पर कब्जा का प्रयास रहेगा। वहीं भाजपा को अपनी खोई साख को वापस पाने का एक अच्छा मौका होगा। फिलहाल भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के देवेन्द्र यादव महापौर हैं। वे विधायक भी हैं। बिरगांव में भाजपा की अंबिका यदु महापौर की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं। जबकि रिसाली नगर निगम में पहली बार चुनाव होगा।
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से राजनीतिक परिस्थितियां बहुत हद तक बदल गई है। महापौर चुनाव प्रक्रिया में हुए महत्वपूर्ण बदलाव के बाद कांग्रेस शहरी क्षेत्रों में अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही। माना जा रहा है कि पिछले निकाय चुनाव की तरह तीनों नगर निगम के चुनाव में भी पार्षद ही महापौर का चुनाव करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। गांव, गरीब और आदिवासियों का ध्यान रखा है। इससे पहले 10 नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनी है। आने वाले चुनाव में भी जनता सरकार के कामकाज पर अपनी मुहर लगाएंगी।
धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
सरकार की स्थिति ठीक नहीं है। शहरी क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र की जनता नाराज है। चुनाव जीतने के लिए गलत तरीके से परिसीमन किए जाने की शिकायत सामने आई हैं। इन सब के बाद हम दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और जनता का समर्थन हासिल करेंगे।
संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

Home / Raipur / बिरगांव, भिलाई और रिसाली में चुनावी भिड़ंत की जमीन तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो