scriptशर्मनाक : भाभी की बहन से कुछ ऐसा किया …. रिश्ते हो गए तार-तार | Embarrassing: did something with sister-in-law's sister .... Relatio | Patrika News
रायपुर

शर्मनाक : भाभी की बहन से कुछ ऐसा किया …. रिश्ते हो गए तार-तार

नवापारा .राजिम में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुरOct 16, 2019 / 09:51 pm

ramendra singh

शर्मनाक : भाभी की बहन से कुछ ऐसा किया .... रिश्ते हो गए तार-तार

शर्मनाक : भाभी की बहन से कुछ ऐसा किया …. रिश्ते हो गए तार-तार

रायपुर . अपसंस्कृति की जाल में फंसे युवाओं में करीबी रिश्ते को तार-तार करने में देर नहीं लग रही है। कुछ ऐसा ही शर्मनाक मामला नवापारा राजिम में बुधवार को देखने में आया है। एक भाभी की छोटी बहन को अकेली पाकर देवर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका दोपहर में घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और किशोरी से बलात्कार का प्रयास करने लगा। एकाएक इस अप्रत्याशित अनहोनी से किशोरी हक्का-बक्का रही गई लेकिन बाद में अपने को बचाने का प्रयास करते हुए वह चीखने लगी। इससे घबराकर आरोपी युवक भाग गया। युवक भांटागांव रायपुर का है।

परिजनों ने की थाने शिकायत
घटना से डरी सहमी किशोरी ने बाद में परिजनों के घर वापस आने पर पूरी घटना को बताया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

Home / Raipur / शर्मनाक : भाभी की बहन से कुछ ऐसा किया …. रिश्ते हो गए तार-तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो