scriptBREAKING NEWS: रायपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, यात्रियों के उड़े होश, 3 बजे जाएंगे दूसरी फ्लाइट से | Emergency landing of Indigo flight from Kolkata to Raipur | Patrika News
रायपुर

BREAKING NEWS: रायपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, यात्रियों के उड़े होश, 3 बजे जाएंगे दूसरी फ्लाइट से

आज एक बार फिर इंडिगो की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर से कोलकाता के लिए जाने वाली फ्लाइट में टेकऑफ करते ही तकनीकी खराबी आ गई।

रायपुरSep 27, 2017 / 12:58 pm

Lalit Singh

Emergency landing  Indigo flight
रायपुर. आज एक बार फिर इंडिगो की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर से कोलकाता के लिए जाने वाली फ्लाइट में टेकऑफ करते ही तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना से एयरपोर्ट में यात्रियों ने खूब हंगामा किया और शोर मचाया। हंगामा और लोगों का आक्रोश बढ़ता देख एयरपोर्ट प्रबंधन ने दोपहर 3 बजे की फ्लाइट से यात्रियों को भेजने का आश्वासन दिया तब जाकर यात्री शांत हुए। इमरजेंसी लैंडिंग के समय यात्री घबराकर काफी देर तक सहमे रहे। जिस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उस वक्त फ्लाइट में करीब 160 यात्री ही सवार थे।
जानकारी के मुताबिक सुबह 11:15 मिनट पर जैसे ही रायपुर से कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, कुछ ही मिनट बाद ही पायलट को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। इसके बाद पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क किया और विमान को वापस रायपुर एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी। फिर अनुमति मिलते ही तत्काल फ्लाइट को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। हालांकि इस दौरान यात्रियों की जान सांसत में पड़ी रही। हालांकि कई जरूरी काम से कोलकाता जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके पहले भी बर्ड हिट से इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही इंडिगो की फ्लाइट को बर्ड हिट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। रायपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइन नियमित फ्लाइट 6ई827 ने रायपुर एयरपोर्ट से जैसे ही उड़ान भरी, उसी समय एक पक्षी से टकरा गई, जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया था। स्थित की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया, जिसके बाद इंडिगो फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त विमान में करीब 170 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट ने सुबह अपने नियत समय 9.10 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। ज्ञात हो कि रायपुर एयरपोर्ट में हाल के दिनों इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

Home / Raipur / BREAKING NEWS: रायपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, यात्रियों के उड़े होश, 3 बजे जाएंगे दूसरी फ्लाइट से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो