scriptधान बेचने के लिए 25 किमी का सफर तय कर रहे 14 गांव के किसान, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी | Farmers warn to boycott of elections | Patrika News
रायपुर

धान बेचने के लिए 25 किमी का सफर तय कर रहे 14 गांव के किसान, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी से नाराज वनांचल के 14 गांव के सैकड़ों किसानोंं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि धान बेचने के लिए 25 किमी पहाड़ी क्षेत्र का जोखिम भरा सफर कर जाना पड़ता है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।

रायपुरDec 07, 2019 / 09:58 pm

ramdayal sao

धान बेचने के लिए 25 किमी का सफर तय कर रहे 14 गांव के किसान, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 किसानों ने धान kharidi केन्द्र को लेकर जताई नाराजगी।

रायपुर/ नगरी. प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी से नाराज वनांचल के 14 गांव के सैकड़ों किसानोंं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि धान बेचने के लिए 25 किमी पहाड़ी क्षेत्र का जोखिम भरा सफर कर जाना पड़ता है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि डूबान क्षेत्र के ग्राम हितली, फूरहड़धाप, जामनाला, बीजापुर, झिपाटोला, गुडऱापारा, सियारीनाला, चनागांव, ङ्क्षछदभर्री, अमलीपारा, भोथापारा के लोगों को धान बेचने के लिए केरेगांव स्थित धान खरीदी केन्द्र में जाना पड़ता है। इसके विरोध में ग्रामीणों छिंदभर्री में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण नवलूराम, गौकरणर मंडावी, अनिल नेताम ने बताया कि माड़मसिल्ली डूबान क्षेत्र के सियारीनाला धान खरीदी केन्द्र को पिछले तीन से बंद कर दिया गया है, जिसके चलते 14 गांवों के किसानों को हर साल धान बेचने के लिए परेशानी हो रही है। सरकार ने वर्ष-2019 में किसानोंं की इस मांग को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन इसे नहीं निभाया गया। किसान पिंगल गोटा, शिवराम नेताम, संतराम नेताम, रामेश्वर सोरी, गैदसिंह मरकाम, जैनूराम सोरी, रोहित पडौती ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र के बंद होने से 413 किसान परिवारें को करीब 25 किमी पहाड़ी क्षेत्र का जोखिम भरा सफर कर धान बेचने के लिए केरगांव जाना पड़ रहा है। किसान ईश्वरी मंडावी, प्रीतराम सोरी, नरसिंह, निलेश्वर, नवलराम जुरी, आत्मा वट्टी, सोहन मरकाम, कृपाराम, नरेश नेताम, कुलेश्वर मंडावी का कहना है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया, तो पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

Home / Raipur / धान बेचने के लिए 25 किमी का सफर तय कर रहे 14 गांव के किसान, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो