scriptछत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार विष्णु सहित पांच इंद्र, छह देवियां, लोकतंत्र की आरती के लिए पूजा की थाली तैयार | Five Indras, six goddesses including Vishnu in the CG assembly | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार विष्णु सहित पांच इंद्र, छह देवियां, लोकतंत्र की आरती के लिए पूजा की थाली तैयार

छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय सदन में जनता ने इस बार विष्णु, बालेश्वर (भगवान शिव का नाम), बृजमोहन (भगवान कृष्ण का नाम) सहित पांच इंद्र, छह देवियों को भी अपना मत देकर भेजा है। सदन में जो लोग चुनकर आए है, उनमें लोकतंत्र के पूजा की पूरी थाली तैयार है।

रायपुरDec 12, 2023 / 01:56 am

Dhal Singh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार विष्णु सहित पांच इंद्र, छह देवियां, लोकतंत्र की आरती के लिए पूजा की थाली तैयार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार विष्णु सहित पांच इंद्र, छह देवियां, लोकतंत्र की आरती के लिए पूजा की थाली तैयार

विष्णुदेव साय अब छत्तीसगढ़ के मुखिया हो गए हैं। विधानसभा चुनाव में 54 सीट जीतकर भाजपा ने शानदार वापसी की है। वहीं कांग्रेस को 35 सीटें मिली है। एक गोंगपा के खाते में गई हैं। इस बार 90 सदस्यीय सदन में जनता ने विष्णु, बालेश्वर (भगवान शिव का नाम), बृजमोहन (भगवान कृष्ण का नाम) सहित पांच इंद्र, छह देवियों को भी अपना मत देकर भेजा है। सदन में जो लोग चुनकर आए है, उनमें लोकतंत्र के पूजा की पूरी थाली तैयार है।

सदन में इस बार पांच इंद्र यानी इंद्रकुमार साहू, इंद्र साव और इंद्रशाह मंडावी, देवेन्द्र और पुरंदर ( इंद्र का एक नाम) जनता की आवाज बनेंगे। इसके अलावा छह देवियां सावित्री, रेणुका, लक्ष्मी, यशोदा, विद्यावती और अंबिका प्रदेश को विकास की रोशनी दिखाएंगी। पूजा की थाली के लिए लता भी है तो गोमती (नदी का नाम) का पवित्र जल भी है। लोकतंत्र के मंदिर में धरम के अलावा विनायक, द्वारिकाधीश, योगेश्वर, ओंकार के अलावा विनायक और भूपेश, राजेश भी जनता जनार्दन की समृद्धि लाने के लिए सलाह-मशविरा देंगे। ताकि जनता में हर्ष और विजय की भावना हो और आशा की किरण अटल और अमर रहे।

Hindi News/ Raipur / छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार विष्णु सहित पांच इंद्र, छह देवियां, लोकतंत्र की आरती के लिए पूजा की थाली तैयार

ट्रेंडिंग वीडियो