scriptदिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी बैकलॉग पदों पर भर्ती | Good news: CG Govt will be started recruitment for disabled | Patrika News

दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी बैकलॉग पदों पर भर्ती

locationरायपुरPublished: Jun 04, 2018 07:05:20 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दिव्यांगों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकारी विभागों में बैकलॉग के पदों पर भर्ती की जाएगी।

latest govt job news

दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी बैकलॉग पदों पर बंपर भर्ती

रायपुर . आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दिव्यांगों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में बैकलॉग के पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी के मौके, CSPHCL में निकली भर्ती, Apply Soon

इसके लिए राज्य निर्माण के समय से प्रत्येक संवर्ग में सीधी भर्ती के पदों में प्रतिवर्ष उद्भूत होने वाली कुल रिक्तियों के आधार पर गणना की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस काम में लापरवाही बरतने पर विभाग के मुखिया सीधे जिम्मेदार होंगे।

छत्तीसगढ़ के 132 स्टूडेंट्स ने बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं चाहेगा तोड़ना

दिव्यांगों की भर्ती के लिए विशेष अभियान

2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में कुल 6 लाख 24 हजार 937 दिव्यांग है। इनमें से चिकित्सीय सत्यापन के बाद 2 लाख 77 हजार 707 दिव्यांगों को 40 फीसदी से अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र जारी किया है।

सावधान! मकान या जमीन खरीदने से पहले आपको पता होनी चाहिए ये बात वरना…

भर्ती अभियान चलाने के दिए निर्देश

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी सभी विभागों को भर्ती के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अधिकांश विभाग ने इस दिशा में पहल शुरू की है। इस बार फिर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव एमआर ठाकुर ने सभी विभागों को भर्ती अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पहली बार 10 वीं बोर्ड में खराब रिजल्ट की 19 प्राचार्यों की मिली बड़ी सजा, रुकेगा दो वेतन वृद्धि

समाज कल्याण विभाग को देनी होगी रिपोर्ट
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को हिदायत दी है कि इस काम को गंभीरतापूर्वक किया जाए। कार्रवाई में देरी होने पर संबंधित नियोक्ता अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विभागों को कहा गया है कि समय-समय पर विशेष भर्ती अभियान की समीक्षा की जाए और उसकी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को भेजी जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो