31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल फोटो ऐप पर 15 जीबी से अधिक स्टोरेज पर देना होगा शुल्क, एक माह के लिए 130 रुपए में मिलेगा 100 जीबी का प्लान

गूगल की स्टोरेज पॉलिसी में हुआ बड़ा बदलाव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 4 Jun 2021, 2:11 AM IST

गूगल फोटो ऐप पर 15 जीबी से अधिक स्टोरेज पर देना होगा शुल्क, एक माह के लिए 130 रुपए में मिलेगा 100 जीबी का प्लान

गूगल फोटो ऐप पर 15 जीबी से अधिक स्टोरेज पर देना होगा शुल्क, एक माह के लिए 130 रुपए में मिलेगा 100 जीबी का प्लान

गूगल वन ऐप से खरीद सकते है अधिक स्टोरेज

जैसे-जैसे बेहतर कैमरा वाले फोन की मांग बढ़ी है, वैसे-वैसे लोगों को अच्छी फोटोग्राफी या यह कहें कि जीवन के पलों को और बेहतर ढंग से संजोने की चाहत में भी इजाफा हुआ है। दुनियाभर की तमाम मोबाइल कंपनियां अब फोन के कैमरा पर फोकस कर रहीं हैं। जाहिर तौर पर मोबाइल कैमरे ने अलग से कैमरा ढोने की जरूरत को बहुत हद तक कम कर दिया है। लेकिन दूसरी ओर गूगल ने कैमरा फोन के दीवानों को झटका दे दिया है। जी हां अभी तक आपके मोबाइल पर मौजूद गूगल फोटोज पर फोटो सेव करने का अनलिमिटेड स्पेस मिलता था।
लेकिन एक जून से गूगल की स्टोरेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव हो गया है। गूगल फोटो पर बैकअप और सेव की जाने वाली अन्य फाइल्स को गूगल अकाउंट पर मिलने वाली फ्री 15 जीबी स्टोरेज में काउंट करेगा। यानी गूगल के एक ही अकाउंट से गूगल ड्राइव, फोटो, जीमेल का लाभ लेते रहे हैं। अब सभी का डाटा स्टोरेज सिर्फ 15 जीबी का ही होगा। इतना स्पेस कंपनी सभी जीमेल अकाउंट यूजर्स को फ्री देती है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो गूगल से स्टोरेज खरीद सकते हैं। इसके लिए गूगल वन नाम से ऐप लॉन्च किया गया है। 100 जीबी का स्टोरेज पाने के लिए आपको 130 रुपए को पैकेज लेना पड़ेगा जिसकी वैलीडिटी एक माह होगी, वहीं सालभर के लिए इसी स्टोरेज को लेने के लिए आपको 1300 रुपए खर्च करने पड़ेगे।