scriptलंदन वाले ओके, अब थाईलैंड, मलेशिया, सउदी अरब और अमरीका वालों पर नजर | gov eyes on returned from Thailand, Malaysia, Saudi Arabia and USA | Patrika News
रायपुर

लंदन वाले ओके, अब थाईलैंड, मलेशिया, सउदी अरब और अमरीका वालों पर नजर

लंदन से लौटने वाले सभी सुरक्षित हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव है। बावजूद इसके इन्हें आदेशित किया गया है कि सभी को 28 दिन के होम क्वारंटाइन के आदेश का पालन करना है। अब विभाग का अगला लक्ष्य थाईलैंड, मलेशिया, सउदी अरब और अमरीका से वापसी करने वाले लोगों की जांच करवाना है।

रायपुरApr 01, 2020 / 06:51 pm

Karunakant Chaubey

लंदन वाले ओके, अब थाईलैंड, मलेशिया, सउदी अरब और अमरीका वालों पर नजर

लंदन वाले ओके, अब थाईलैंड, मलेशिया, सउदी अरब और अमरीका वालों पर नजर

रायपुर. प्रदेश में १९ मार्च को मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज लंदन से ही लौटा था। उसके बाद अब तक मिले ९ में से पांच पॉजिटिव लंदन (यूके) वाले ही हैं। इनमें सभी वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मगर, कोरोना वायरस के डर से ये अपने वतन आ गए। लंदन वालों में लगातार हो रही वायरस की पुष्टि के बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इन सभी सूची बनवाई। सैंपलिंग करवाई।

रिपोर्ट के मुताबिक लंदन से लौटने वाले सभी सुरक्षित हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव है। बावजूद इसके इन्हें आदेशित किया गया है कि सभी को 28 दिन के होम क्वारंटाइन के आदेश का पालन करना है। अब विभाग का अगला लक्ष्य थाईलैंड, मलेशिया, सउदी अरब और अमरीका से वापसी करने वाले लोगों की जांच करवाना है।

विभाग ने सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को विदेश से आने वालों की सूची दे दी है, ताकि खासकर इन लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। स्वास्थ्य संचालक नीरज बंसोड़ का कहना है कि २९ फरवरी के बाद विदेश से लौटने वाले हर व्यक्ति की जांच के निर्देश हैं, सभी को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह से हम चरणवद्ध तरीके से वायरस को खत्म कर सकते हैं।

इन देशों से लौटे लोग निगरानी में

चीन, जापान, इटली, साउथ कोरिया, फ्रांस, फिलिपींस, मलेशिया, वियतनाम, अफगानिस्तान, सउदी अरब, स्पेन और ईरान शामिल है। बाद में यूके (लंदन) भी जोड़ा गया। डोर टु डोर सर्वे में मिल रही सफलता- सरकार वायरस के कम्यूनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम के माध्यम से डोर टु डोर सर्वे करवा रही है। ताकि विदेश से आने वाले अगर छिपे बैठे हैं तो उन्हें ढूंढ़ कर निकाला जा सके। जानकारी के मुताबिक ऐसे कई लोगों की पहचान हुई है। इसमें जागरूक स्थानीय निवासी स्वास्थ्य टीम की मदद कर रहे हैं। लोग खुद से 104 में जानकारी दे रहे हैं।

Home / Raipur / लंदन वाले ओके, अब थाईलैंड, मलेशिया, सउदी अरब और अमरीका वालों पर नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो