रायपुर

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में रामनवमी व चेटीचंद की सरकारी छुट्टी की घोषणा, जारी हुआ आदेश

CG Holiday: अब रामनवमीं के दिन सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे। (CG govt Holiday) बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन के आग्रह पर सरकार ने रामनवमीं को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

रायपुरMar 16, 2024 / 12:22 pm

चंदू निर्मलकर

CG Holiday: छत्तीसगढ़ में अब रामनवमी व चेटीचंद पर सरकारी छुट्टी रहेगी। भाजपा सरकार ने इन दो पर्व पर सार्वजनिक अवकाश देने की घोषणा की है। (CG govt Holiday) अब रामनवमीं के दिन सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे। बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन के आग्रह पर सरकार ने रामनवमीं को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें

गजब का पहाड़ है… यहां का पानी पीने से खत्म हो जाती है बड़ी-बड़ी बीमारी

गौरतलब है कि, बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर रामनवमीं जैसे त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।

यह भी पढ़ें

विश्वविद्यालय का सहायक कुलसचिव हुआ निलंबित, दस्तावेजों पर किया फर्जी हस्ताक्षर… मंत्रालय ने की कार्रवाई



सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उधर, चेट्री चंड महोत्सव पर पहले ऐच्छिक अवकाश मिलता था। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इसे सामान्य अवकाश घोषित किया था। जीएडी ने इसका भी आदेश जारी कर दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.