University Assistant Registrar suspend : शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव चुन्नीलाल टंडन को शासन ने निलंबित कर दिया है। 31 मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के दौरान स्वयं के गोपनीय प्रतिवेदन में प्रतिवेदक एवं समीक्षक अधिकारी के मतांकन को फर्जी रूप से तैयार करने तथा मतांकन पृष्ठ पर कुलपति और कुलसचिव के फर्जी हस्ताक्षर करने की पुष्टि होने उन्हें निलंबित किया गया है।