Naxal Attack In Bastar : बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में बेकसूर आदिवासियों को मारा जा रहा है। कथित मुठभेड़ में आदिवासियों को मारकर उन्हें नक्सली बता दिया जा रहा है। यह आरोप है सर्व आदिवासी समाज का। उन्होंने आदिवासियों पर हो रहे इस हमले के विरोध में शुक्रवार को संभागमुख्यालय पहुंचे और कमिश्नर व आईजी से मुलाकात की। (bastar naxal attack) उनसे कहा कि पिछले तीन महींने चार फर्जी मुठभेड़ में बेकसूर आदिवासियों की हत्या हुई है। यह बेहद खरतनाक है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए। संभागायुक्त ने इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।